बरेली समाचार
बरेली _ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेंद्र सागर बने बरेली मंडल के कोऑर्डिनेटर बनाए जाने पर कांग्रेसियों में दौड़ी खुशी की लहर। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी 'यू पी की बने आवाज़' परीक्षा पास करके बरेली जिले के प्रवक्ता बने राजेन्द्र सागर एवं तमाम जिम्मेदारी पार्टी में निभा चुके राजेन्द्र सागर को बरेली मण्डल का कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है,
राहुल गांधी जी के निर्देश पर सभी राज्यों में कांग्रेस पार्टी 'टेलेंट हंट' प्रोग्राम से युवाओं को पार्टी जोड़ने नई प्रतिभाओं की खोज के लिए उत्तर प्रदेश में भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रोग्राम जारी किया गया है जिसमें नई नई प्रतिभाओं को मीडिया विभाग से जोड़ा जाएगा और जिला शहर प्रवक्ता एवं मीडिया कोऑर्डिनेटर ट्रेनिंग देकर नियुक्त किया जाएंगे जिसके लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राजेन्द्र सागर को उनकी सक्रियता कर्मठता और निष्ठा को ध्यान में रखते हुए बरेली मण्डल का कोऑर्डिनेटर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के संतुति पर नियुक्त किया गया राजेन्द्र सागर ने खास तौर पर जननायक राहुल गांधी जी का आभार साधुवाद व्यक्त करते हुए सभी वरिष्ठ नेताओं का भी आभार जताया है और पार्टी के प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण से कांग्रेस पार्टी को मजबूती और बढ़ाने एवं नए युवाओं को जोड़ने की बात की उन्होंने कहा जो हम पहले भी करते रहे है करते रहेंगे पार्टी में खुशी की लहर दौड़ गई इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता डिजिटल मीडिया इंचार्ज अंशु अवस्थी सहित प्रदेश प्रवक्ता पश्चिमी जोन कोऑर्डिनेटर डॉo के बी त्रिपाठी गुरु जी निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल, पुर्व जिला अध्यक्ष रामदेव पांडे, जिला सचिव डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, पीलीभीत कोऑर्डिनेटर असलम चौधरी, सेवा दल जिलाध्यक्ष अवनीश बख्शी, टोनू सरदार, इक़बाल सिंह बाले, उमेश आर्या, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष जुनैद हुसैन, संगीता कौशल, अकील अहमद, पूर्व महानगर अध्यक्ष कासिम कश्मीरी, तमाम कांग्रेस नेता कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक संगठनों ने बधाई शुभकामनाएं राजेन्द्र सागर को दी
- Log in to post comments
- 6 views