बरेली समाचार
गन्ने का भुगतान न किए जाने, धान क्रय केंद्रों पर व्यापारियों के हावी होने से नाराज किसान नेता डॉ रवि नागर के नेतृत्व में किसान एकता संघ के हजारों पदाधिकारीयो ने दामोदर स्वरूप पार्क में इकट्ठे होकर कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। कलेक्ट पहुंचकर माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी बरेली की अनुपस्थिति में सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री को ज्ञापन प्रेषित किया।
धरने को संबोधित करते हुए किसान नेता डॉ रवि नागर ने कहा की बरेली ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश में खाद की मारामारी हो रही है। किसानों को रवि की बुवाई के लिए खाद नहीं मिल पा रही है। जिससे उनकी बुवाई समय से न होने से किसान परेशान है। वहीं धान क्रय केंद्रों पर दलाल हावी हो गए हैं। इनकी जांच कर इन पर कार्रवाई होना जरूरी है। किसान नेता डॉ रवि नागर ने बरेली बदायूं सिंचाई परियोजना, 300 बेड सरकारी अस्पताल में प्रगति को लेकर जहां प्रशासन की प्रशंसा की। वहीं वर्तमान में शिथिलता पर नाराजगी भी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि किसान देश की रीड की हड्डी है। जब यह कमजोर होगा तो देश की आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ेगा। जहां पर सरकार द्वारा किसानों के उद्धार की योजनाएं बनाई जा रही हैं। वहीं पर कुछ अधिकारियों की लापरवाही से किसानों की योजनाओं में पलीता लग रहे है। इसे हम किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष शेरअली जाफरी ने कहा की सरकार किसानों का भला चाहती है। किंतु उनके लिए बनाई गई योजनाएं पूरी ईमानदारी के साथ किसानों को मिल नहीं पा रही है। यह एक चिंता का विषय है। राष्ट्रीय सचिव यज्ञ प्रकाश गंगवार ने कहा कि अगर बरेली बदायूं सिंचाई परियोजना समय से शुरू हो जाए तो किसानों को बड़ा लाभ पहुंचा सकता है। युवा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित राजेश शर्मा ने युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि आप देश का भविष्य हो अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए किसानों की आवाज बनने का कार्य करना चाहिए।
धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष श्यामपाल गुर्जर, प्रदेश महासचिव डॉ हरिओम सिंह राठौर,ठाकुर सुधीर कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष बोहरन लाल गुर्जर, मंडल प्रभारी मोहकम सिंह, मंडल महासचिव डॉ अंशु भारती, युवा मंडल मोर्चा के अध्यक्ष जय सिंह यादव, महासचिव खेतल सिंह, जिला महासचिव अवधेश गुर्जर, इस्लाम खान, जिला उपाध्यक्ष सरदार गुरमीत सिंह, जिला उपाध्यक्ष गिरीश गोस्वामी, जंगी सिंह गुर्जर, जिला मीडिया प्रभारी संजय पाठक, महानगर अध्यक्ष दीपक पांडे, राजेंद्र तिवारी, कैप्टन ओंकार सिंह, जहीर अहमद, हिमांशु शर्मा, नरेशपाल यादव, महेंद्रसिंह यादव, महेंद्रपाल लोधी,पप्पू खान, इस्लाम खान, सहित हजारों की संख्या में किसान उपस्थित रहे।
- Log in to post comments
- 5 views