Skip to main content

‌              
बरेली समाचार

बरेली: महानगर कांग्रेस कमेटी, बरेली की एक बैठक आज कांग्रेस कार्यालय रामपुर गार्डन, बरेली में संगठन के अध्यक्ष दिनेश दददा एड.अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसका संचालन महामंत्री डॉ सरताज हुसैन ने किया। जिसमें संगठन सृजन एवं लोकतंत्र रक्षकों की नियुक्ति पर चर्चा की गई।
    बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रेम प्रकाश अग्रवाल जी ने कहा कि अन्य राज्यों के चुनावों को देखते हुऎ, हमें संगठन सृजन करके एवं  उ. प्र. में वूथों पर  लोकतंत्र रक्षक बनाकर मतदान के अधिकार की सुरक्षा करनी चाहिए।
      पूर्व प्रत्याशी शहर विधानसभा कृष्णकांत शर्मा जी ने  कहा कि गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत हम सबको मिलकर प्रत्येक बूथ पर एक कांग्रेस के कार्यकर्ता को नियुक्त करना है, जो वोटो की चोरी को रोकने का काम करेगा।
      विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रोफेसर यशपाल सिंह ने ने कहा कि लोकतंत्र के रक्षक बनकर एवं मतदाताओं में पैठ बनकर ही देश को सही दिशा में ले जाया जा सकता है।
       अंत में महानगर अध्यक्ष दिनेश दददा एड. ने कहा कि हम संगठन सृजन एवं बी.एल.ए. की नियुक्ति हमारी प्राथमिकता में है किंतु इसके साथ साथ हमें लोगों परेशानियों  के लिए सड़कों पर भी संघर्ष करना होगा। 
       बैठक में  सर्वश्री डॉ हरीश गंगवार बी.एल.ए. कोऑर्डिनेटर, प्रवीण मिश्रा, फैजर नवाब,  तबरेज खान, महेंद्र गंगवार, रेहान बशीरी, मनोज घोष, अकरम खान, देवेंद्र श्रीवास्तव, विनोद कुमार, सतीश चंद्र, तीरथ मधुकर, अमजद मामू, जितेंद्र बाबू  योगेश जयसवाल, मनोज शर्मा एवं श्रीमती जोया खान एवं मीडिया प्रभारी प्रवीण उपाध्याय आदि उपस्थित रहे ।
दिनेश दद्दा एड. 
अध्यक्ष 
महानगर कांग्रेस कमेटी,बरेली ।

News Category