Skip to main content

‌ बरेली समाचार

 बरेली,15 नवंबर/ महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा आज  बी. एल. ए. नियुक्त करने हेतु एवं विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत कैंट व शहर विधान सभा के विभिन्न क्षेत्रों का कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा मतदाताओं के लिए वोटर फॉर्म वितरित किए जाने के कार्यों पर नजर रखने एवं कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रत्येक बूथ पर एक  बी. एल. ए. नियुक्त किए जाने के संबंध में विस्तृत दौरा किया। दौरे की अगुवाई शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दददा एडवोकेट ने की ।

इस अवसर पर महानगर कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ उत्तर प्रदेश के निवर्तमान उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल व शहर के पूर्व प्रत्याशी कृष्णकांत शर्मा एवं बरेली महानगर की दोनों विधानसभा के वूथ कोऑर्डिनेटर डॉ हरीश गंगवार भी दौरे में शामिल रहे और उन्होंने कांग्रेस के बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं को वूथ एजेंट बनाए जाने के फॉर्म भी वितरित किए और उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे एस आई आर अभियान पर अपना फोकस रखें ताकि प्रत्येक उचित मतदाता  का वोट सुरक्षित रह सके। इस अवसर नेताओं ने सैकड़ो स्थानीय लोगों को एस. आई. आर. के बारे में जानकारी दी । 
       महानगर में भ्रमण के दौरान सर्वश्री रजनी सक्सेना एडवोकेट, सुनील शर्मा, तीरथ मधुकर, शिवम अवस्थी, रतन दीप सक्सेना, अतुल शर्मा, डॉ. सरताज हुसैन, रियासत हुसैन, समीर रजा, एवं  आदि उपस्थित रहे ।
 

News Category