नई दिल्ली समाचार
दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट के बाद से सभी जगह अलर्ट है। श्रीनगर गढ़वाल में पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला। नगर के विभिन्न मार्गों से निकला गया मार्च। दिल्ली में हुए धमाकों के बाद पुलिस मुख्यालय ने अलर्ट जारी रखा है।
अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है। एडीजी कानून व्यवस्था डॉ. वी मुरुगेशन ने सभी जिलों को भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सघन चेकिंग के निर्देश दिए हैं। गढ़वाल और कुमाऊं रेंज के पुलिस अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उन्होंने अन्य दिशा निर्देश भी दिए।
- Log in to post comments
- 5 views