बरेली समाचार
बरेली आज दिनांक 9-11-2025 को सिटी शमशान भूमि ट्रस्ट एवं सुपरवाइजर पं० मुन्ना लाल शर्मा ने पं० प्रवीण उपाध्याय जी को विज्ञान तत्व शिव मंदिर के पुजारी पद की सर्वसम्मति से घोषणा करते हुए जिम्मेदारी सौपी मुन्ना लाल शर्मा ने बताया कि प्रवीण उपाध्याय को मन्दिर में लगभग 38 वर्ष से सेवा करते हुए हो चुका है इन वर्षो में इन्होंने काफ़ी परेशान लोगों का कार्य किये है पं० मुन्ना लाल शर्मा ने बताया प्रवीण उपाध्याय मस्तिष्क रेखा देखने के माहिर हैं हर पूजा,अनुष्ठान कराकर लोगों के बिगडे कार्य सफल कराने में दीन दुखियों के सहायतार्थ रहते हैं।
पंडित मुन्ना लाल शर्मा ने बताया इनके बाबा पंडित संतराम शर्मा, पंडित फूलचंद शर्मा हमारे परिवार के गुरु थे उन्होंने ही हमें सबको पंडिताई सिखाई। उन्ही के आशीर्वाद से हमारा परिवार खुशहाल और संपन्न है।
- Log in to post comments
- 30 views