Skip to main content

 

मनोरंजन

सुनिधि चौहान: आज महिला विश्व कप 2025 का फाइनल भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हो रहा है। सिंगर सुनिधि चौहान ने राष्ट्रगान से मैच का शुभांरभ किया। इनिंग ब्रेक के दौरान स्टेज पर कमाल की परफॉर्मेंस से समा बांध दिया।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम वनडे वर्ल्डकप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के साथ खेल रही है। मैच शुरू होने से पहले सुनिधि चौहान ने टीम के साथ राष्ट्रगान गाया। वह भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हौसला बढ़ा रही हैं। इनिंग ब्रेक के दौरान भी सुनिधि ने डांस और सिंगिंग की जबरदस्त परफॉर्मेंस दी है। सिंगर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पहले भी सिंगिंग परफॉर्मेंस की तैयारियों वाली तस्वीरें साझा की थीं। 

सुनिधि ने गाया राष्ट्रगान, इनिंग ब्रेक में दी डांस-सिगिंग परफॉर्मेंस  
पहले सुनिधि चौहान ने टीम इंडिया के साथ मिलकर राष्ट्रगान गाया। स्टेडियम में खड़े होकर लोगों ने भी राष्ट्रगान गाया। सभी जोश से भरे नजर आए। कुछ ही देर में वुमन वर्ल्ड कप का फाइनल मैच शुरू हो गया। फिर इनिंग ब्रेक में सुनिधि ने डांस, सिंगिंग की परफॉर्मेंस दी। 

News Category

Place