Skip to main content

Bareilly avdhesh Sharma
बरेलीजिलाधिकारी, बरेली और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली ने थाना कैंट क्षेत्रांतर्गत रामगंगा घाट पर आयोजित होने वाले छठ पूजा एवं आगामी कार्तिक पूर्णिमा चौबारी मेले की तैयारियों का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मेलास्थल की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, घाटों की सफाई, पार्किंग व्यवस्था, जलापूर्ति, विद्युत आपूर्ति, आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।  

    जिलाधिकारी, बरेली ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हों।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली ने मेले के शांतिपूर्ण व सुरक्षित संचालन के लिए पुलिस फोर्स की तैनाती, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। थाना कैंट व आसपास के थानों की संयुक्त पुलिस टीम को सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है।  

    इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक यातायात, अपर जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम-ई), एसडीएम सदर, एसडीएम आंवला, सीओ सिटी प्रथम, सीओ सिटी द्वितीय, सीओ आंवला, सीएफओ सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।  

*जनपद प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और मेले के सुचारू संचालन के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।*