Skip to main content

बरेली समाचार 

बरेली बवाल के आरोपियों को पुलिस लाइन से कोर्ट और फिर वहां से जेल भेज दिया गया। इस दौरान आरोपियों ने हाथ जोड़कर माफी मांगी कि भविष्य में पुलिस पर पथराव व बवाल जैसी कोई गलती नहीं करेंगे।

बरेली में बवाल करने वाले आरोपियों को पुलिस लाइन से कोर्ट और फिर जेल भेज दिया गया। आरोपियों ने हाथ जोड़कर माफी मांगी कि भविष्य में पुलिस पर पथराव व बवाल जैसी कोई गलती नहीं करेंगे।

सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने नदीम खां के साथ ही मुस्तकीम, जफरुद्दीन, मोहम्मद इमरोज, मुसरोफ शेख, शमशेर रजा, मोहम्मद उवैस, राहिल, मोहम्मद साजिद, समीर, जीशान, फैसल, तौहीद खान व फरमान को भी अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया। साथ ही 12 बोर का एक तमंचा, दो कारतूस व एक खोखा भी बरामद किया गया।

एसएसपी अनुराग आर्य ने सोमवार को प्रेसवार्ता में बताया कि नदीम खां मौलाना तौकीर का बेहद भरोसेमंद है। शुक्रवार को बवाल के दौरान भीड़ को उकसाकर प्रदर्शन की अगुवाई करने वालों में वह सबसे आगे था। कोतवाली प्रभारी अमित पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार रात कोतवाली क्षेत्र से ही नदीम की गिरफ्तारी की। उससे पूछताछ के बाद पता लगा कि 26 सितंबर को प्रदर्शन के दौरान वह पुलिस का वायरलेस हैंडसेट लेकर भाग निकला था। नदीम की निशानदेही पर हैंडसेट बरामद कर लिया गया है।

हाथ जोड़कर बोले आरोपी- नहीं करेंगे पत्थरबाजी, नदीम की अकड़ अब भी बाकी
प्रेसवार्ता के बाद आरोपियों को पुलिस लाइन से कोर्ट और फिर वहां से जेल भेज दिया गया। इस दौरान आरोपियों ने हाथ जोड़कर माफी मांगी कि भविष्य में पुलिस पर पथराव व बवाल जैसी कोई गलती नहीं करेंगे। हालांकि, इस दौरान नदीम ने हाथ नहीं जोड़े। लोगों ने टोका तो भी वह अकड़ दिखाता रहा। कोतवाल अमित पांडेय ने नदीम को आंखें दिखाईं तो उसने हाथ थोड़ा ऊपर कर दिया।

इनकी हुई गिरफ्तारी
सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने नदीम के साथ ही मुस्तकीम, जफरुद्दीन, मोहम्मद इमरोज, मुसरोफ शेख, शमशेर रजा, मोहम्मद उवैस, राहिल, मोहम्मद साजिद, समीर, जीशान, फैसल, तौहीद खान व फरमान को भी अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया। साथ ही, 12 बोर का एक तमंचा, दो कारतूस व एक खोखा भी बरामद किया गया। बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि कसाई टोला निवासी उमेद, मुस्तकीम, अरबाज, कलीम, मोबीन, नाजिम रजा, मोहसिन, शाकिब, रफीक, जैनुल, तौहीन, फैसल, मोबीन पुत्र छोटेशाह, अरशद व सुब्हान को गिरफ्तार कर लिया गया।