Skip to main content

बरेली फतेहगंज संवाददाता मुदित प्रताप सिंह            

फतेहगंज पश्चिमी _ भिटौरा पुलिया के पास शिवानी मेडिकल स्टोर  के जस्ट बराबर में एक दुकान में आग लगने से लाखों रुपए का हुआ नुकसान। जानकारी के अनुसार  कस्बे के मोहल्ला अंसारी वार्ड नंबर 7 निवासी गौसुद्दीन पुत्र इकरार हुसैन की भिटौरा पुलिया के पास रामलीला ग्राउंड जाने वाले रास्ते पर उनकी सुई धागे की दुकान में अचानक आग लग गई। इस आगजनी की घटना में दुकान स्वामी को करीब ढाई लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पीड़ित दुकानदार गौसुद्दीन पुत्र इकरार ने मामले में अपने सगे भाई मोइनद्दीन पुत्र इकरार हुसैन पर आगजनी का आरोप लगाते हुए पुलिस को नामजद तहरीर दी है। घटना रात करीब 11 बजे की है। जब मोहल्ले के लोगों ने दुकान से धुआं उठा देखा तो तत्काल दुकानदार स्वामी को सूचना दी। आग की खबर फैलते ही इलाके में अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। पुलिस ने आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि पीड़ित कीओर से तहरीर प्राप्त हुई है, मामले की जांच की जा रही है।

News Category