Skip to main content

सीतापुर जेल से छूटने के बाद आजम खां ने बसपा में शामिल होने की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि वे बिकाऊ माल नहीं हैं। उन्होंने अखिलेश यादव के साथ संभावित सुलह पर भी संदेह जताया और कहा कि उन्हें मुकदमों की वापसी की नौबत नहीं आने देंगे। आजम ने रामपुर से सैफई के बीच सब कुछ ठीक होने के सवाल पर कहा कि आप लोग आग न लगाएं

रामपुर। सीतापुर जेल से छूटने के 24 घंटे बाद बुधवार शाम मीडिया के सामने आए पूर्व मंत्री व सपा के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खां ने बसपा में शामिल होने के सवाल पर कहा कि हमारे पास एक चरित्र नाम की चीज है, हम बिकाऊ माल नहीं है, यह हमने साबित कर दिया है।

हालांकि सपा मुखिया अखिलेश यादव को लेकर भी उनके बयानों में तल्खी नजर आई। उनसे पूछा गया कि अखिलेश यादव ने कहा है कि उनकी सरकार आने पर वह सारे मुकदमे वापस ले लेंगे। इस पर आजम ने कहा कि इसकी नौबत नहीं आएगी

अखिलेश यादव से अब तक फोन पर बातचीत होने से भी उन्होंने इंकार किया। कहा कि वह छोटे आदमी हैं जेल से अकेले आ गए। रामपुर से सैफई के बीच सब कुछ ठीक होने के सवाल पर कहा कि आप लोग आग न लगाएं।