Skip to main content

भारत-नेपाल सीमा के पास मकवानपुर जिले में एक दुखद घटना हुई जिसमें नेपाली सेना का ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 16 सैनिक घायल हो गए जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। ट्रक तनहुं जिले से धनुषा की ओर जा रहा था तभी हेटौंडा के पास एक पुल से फिसलकर नाले में गिर गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रक्सौल (पूच)। भारत-नेपाल सीमा से दूर मकवानपुर जिले के बारा जिला सीमा स्थित चुरियामाई में मंगलवार दोपहर नेपाली सेना का एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 16 सैनिक घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, तनहुं जिले के वार्ड संख्या-02 राजदल गण से धनुषा की ओर जा रहा सेना का ट्रक (लु 1 ग 280) हेटौंडा उपमहानगरपालिका-15 क्षेत्र में पुल से फिसलकर करीब 10 से 12 फीट गहरे नाले में जा गिरा। ट्रक में कुल 22 सैनिक सवार थे। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि अन्य को सामान्य चोटें आई हैं।

उप सेनानी हर्ष विक्रम अधिकारी के नेतृत्व में चार ट्रक धनुषा की ओर जा रहे थे, जिनमें से एक ट्रक दुर्घटना का शिकार हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही डीएसपी श्यामु अर्याल के नेतृत्व में पुलिस दल मौके पर पहुंचा और घायलों को तत्काल हेटौंडा अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

News Category