Skip to main content

नेपाल समाचार

Nepal Gen-Z Protest: नेपाल की केपी ओली सरकार ने 8 अक्टूबर की शाम प्रदर्शनकारियों के सामने घुटने टेकते हुए सोशल मीडिया को देश में बहाल कर दिया था। हालांकि सरकार के खिलाफ जेन-जी (प्रदर्शनकारियों) का प्रोटेस्ट जारी है। नेपाल की काठमांडू में हालात आज भी तनावपूर्ण बने हुए हैं। संसद भवन के बाहर मंगलवार सुबह से ही प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने सोशल मीडिया बैन करने वाले मंत्री के घर पर आगजनी की। वहीं KP Sharma Oli सरकार को एक और झटका लगा है। कृषि मंत्री ने भी इस्तीफा दे दिया है। इधर हालात तनावपूर्ण होने के कारण नेपाल की राजधानी काठमांडू में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया गया है।

संचार मंत्री के घर पर आगजनी

काठमांडू में विरोध प्रदर्शनों के बीच सूचन एवं संचार मंत्री के निजी निवास पर प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी। आरोप है कि सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने के फैसले में मंत्री की अहम भूमिका रही, जिसके चलते यह हमला किया गया। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजीं और आग बुझाने की कोशिश शुरू की। हालांकि कर्फ्यू लागू होने के बावजूद शहर के कई इलाकों में प्रदर्शन जारी हैं। राजधानी में हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं और प्रशासन अलर्ट पर है।

केपी ओली सरकार के कृषि मंत्री रामनाथ अधिकारी ने इस्तीफा दिया

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। गृहमंत्री के बाद अब कृषि मंत्री रामनाथ अधिकारी ने भी इस्तीफा दे दिया हैछ। सोमवार को हुई हिंसक घटनाओं और सरकार द्वारा किए गए दमन के विरोध में उन्होंने पद छोड़ा है. रामनाथ अधिकारी नेपाली कांग्रेस के कोटे से ओली मंत्रिमंडल में शामिल हुए थे। उनके इस्तीफे को सरकार के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि इससे भीतर की असहमति और खुलकर सामने आ गई है।

News Category

Place