बरेली समाचार
(पितृॊं की पुकार, नहीं चाहिए 56 भोग, हमें चाहिए मोक्ष)
सर्वधर्म सेवा समिति के तत्वाधान में संस्थापक सचिव प्रवीण उपाध्याय पुनीत जौहरी एड० उपाध्यक्ष, दिनेश दद्दा एड० संरक्षक, ज्ञानेश साहू संरक्षक एवं उपाध्यक्ष श्रीमती नीलिमा पाठक के नेतृत्व में लगभग 9 वर्षों से उन पूर्वजों की अस्थियों का विसर्जन होता आया है जिनकी कोई सुनवाई नहीं होती है संस्था सचिव प्रवीण उपाध्याय ने बताया जो वर्षों से शमशान भूमि में पेड़ों और कीलों पर लटके और जमीन पर गिरे पड़े अस्थि कलश अपने परिजनों से पुकार करते हैं परंतु परिजनों को अपने पूर्वजों की कोई कदर नहीं होती है वहां तो वस दहा संस्कार करने के बाद उनके परिजन नहीं लौटते हैं सर्वधर्म सेवा समिति ऐसे परिजनों से अपील करती है कि अपने पूर्वजों को इस तरह मझधार में ना लटकाए जमीन जायदाद लेने के साथ उनका मोक्ष भी दिलाए परंतु ऐसा नहीं होता हमारी संस्था प्रतिवर्ष पुरानी रखी अस्थियों का श्राद्ध की अमावस्या पर कछला घाट गंगा पर विधिवत विसर्जित किया जाता है इस वर्ष सर्वधर्म सेवा समिति सिटी शमशान भूमि एवं गुलाब बाड़ी श्मशान भूमि से अस्थि कलश एकत्रित कर विसर्जित किए जाएंगे।
गुलाब बाड़ी श्मशान भूमि एवं सिटी शमशान भूमि में रखे अस्थि कलश उनके परिजन 19 सितंबर 2025 दिन शुक्रवार तक ले जा सकते हैं उसके बाद 21 सितंबर 2025 दिन रविवार श्राद्ध की अमावस्या को संस्था द्वारा विसर्जित किए जाएंगे।
प्रवीण उपाध्याय
(संस्थापक-सचिव)
पुनीत जौहरी एडवोकेट
(उपाध्यक्ष एवं विधिक सलाहकार)
नीलिमा पाठक
(उपाध्यक्ष)
सर्वधर्म सेवा समिति उ०प्र० बरेली
9897534187
व्हाट्सएप: 9897534187
9528988833
- Log in to post comments
- 84 views