Skip to main content

मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह की राजनीतिक गतिविधियां चर्चा में हैं। वे जदयू के टिकट पर मोकामा से चुनाव लड़ने की बात कर रहे हैं। हाल ही में वे मंत्री अशोक चौधरी के आवास पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले। ललन सिंह के मोकामा दौरे के बाद अनंत सिंह को टिकट मिलने की संभावना बढ़ गई है।

पटना। मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह की राजनीतिक सक्रियता इन दिनों खूब चर्चा में है। वह लगातार यह कह रहे कि जदयू की टिकट पर वह इस बार खुद मोकामा से चुनाव लड़ेंगे।

रविवार को अनंत सिंह सुबह-सुबह ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी के आवास पर पहुंचे थे। वहां अचानक साढ़े नौ बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आगमन हो गया।

अनंत सिंह ने मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। इस दौरान अनंत सिंह के दोनों पुत्र भी वहां मौजूद थे। अशोक चौधरी ने उनका परिचय मुख्यमंत्री से कराया।

मुख्यमंत्री लगभग सात मिनट तक वहां रहे और फिर वापस लौट गए। राज्य नागरिक परिषद के महासचिव अरविंद कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह भी इस मौके पर मौजूद थे।

ललन सिंह ने किया था मोकामा का भ्रमण

अनंत सिंह के साथ जदयू के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने शनिवार को मोकामा का भ्रमण किया था। इसलिए अब तय माना जा रहा कि अनंत सिंह को मोकामा का टिकट पक्का है।

वर्ष 2010 में जदयू की टिकट पर ललन सिंह मोकामा से विधायक बने थे। इसके बाद 2022के उप चुनाव में में उनकी पत्नी नीलम देवी ने राजद की टिकट पर वहां से चुनाव जीता था। बाद में विधानसभा में वह सत्ता पक्ष में चली गयीं थीं।

अनंत सिंह ने कई मौके पर कहा है कि इस बार उनकी पत्नी नहीं वह खुद विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे।

News Category