Skip to main content

रवीना टंडन की लाडली राशा थडानी की पहली फिल्म भले ही फ्लॉप हो गई हो लेकिन उनके हाथ कई बड़े प्रोजेक्ट लग रहे हैं। जाह्नवी कपूर के बाद अब वह भी तेलुगु सिनेमा में कदम रख रही हैं। खास बात ये है कि तेलुगु सिनेमा में उनकी शुरुआत महेश बाबू के भतीजे के अपोजिट होने जा रही है।

रवीना टंडन और डिस्ट्रीब्यूटजर अनिल थडानी की लाडली राशा थडानी ने इस साल जनवरी में रिलीज हुई फिल्म 'आजाद' से बॉलीवुड में कदम रखा था। मूवी में उनके साथ मुख्य भूमिका में अजय देवगन के भांजे अमन देवगन थे और खुद भी सिंघम एक्टर ने उसमें अहम भूमिका निभाई थी। 

फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही, लेकिन मूवी में राशा थडानी पर फिल्माया हुआ गाना 'ऊई अम्मा हाय-हाय मैं तो मर गई' एक बहुत बड़ा हिट हुआ, जिसने इस स्टार किड को फैंस के दिलों की क्वीन बना दिया। राशा की फिल्म भले ही नहीं चली, लेकिन अभी लोगों को लगता है कि वह आने वाले समय की प्रॉमिसिंग स्टार हैं। उनके हाथ में कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह बॉलीवुड के बाद अब साउथ इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आजमाने के लिए निकल पड़ी हैं। 

महेश बाबू के भतीजे के अपोजिट साउथ में होगा राशा का डेब्यू? 

द सियासत डेली की एक खबर के मुताबिक, राशा थडानी जल्द ही तेलुगु फिल्म से साउथ ऑडियंस की फेवरेट बनने की तैयारी भी कर रही हैं। वह महेश बाबू के भतीजे और साउथ के जाने माने निर्माता रमेश बाबू के बेटे जय कृष्ण घट्टामनेनी के अपोजिट तेलुगु फिल्मों में अपनी शुरुआत करेंगी। 

महेश बाबू के भांजे की भी ये बतौर हीरो पहली ही फिल्म होने वाली है। RX100 और मंगलावरम जैसी हिट फिल्में देने वाले निर्देशक अजय भूपति इस फिल्म के निर्देशन की कमान संभालते हुए दिखाई देंगे। अजय भूपति तेलुगु सिनेमा में फ्रेश फेसेस को लॉन्च करने के लिए जाने जाते हैं। 

सीता रामम के प्रोड्यूसर बनाएंगे फिल्म 

जय कृष्णा और राशा थडानी स्टारर फिल्म को वैजयंती मूवीज और आनंदी आर्ट क्रिएशन के बैनर तले बनाया जाएगा। आपको बता दें कि वैजयंती मूवीज अभी तक सीता रामम और कल्कि 2898 AD जैसी फिल्में दे चुके हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म एक यूथफूल लव स्टोरी है। 

फिल्म की शूटिंग दशहरे के बाद तकरीबन 15 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी और जल्द ही मेकर्स इसकी घोषणा भी कर देंगे। राशा थडानी इस फिल्म के अलावा लाईके लाईका में नजर आएंगी। इसके अलावा वह इब्राहिम अली खान के साथ भी एक अनटाइटल प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने पति-पत्नी और वो  2 में अनन्या पांडे को रिप्लेस कर कार्तिक आर्यन के अपोजिट भी अपनी जगह बनाई है। 

News Category