मुजफ्फरनगर समाचार
मुजफ्फरनगर: सरकुलर रोड स्थित राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय पर एक बैठक आयोजित की गई। जिसका संचालन रालोद के जिला अध्यक्ष संदीप मलिक नेे किया। बैठक में प्रोफेशनल मंच के क्षेत्रीय अध्यक्ष अरुण दहिया एडवोकेट मुख्य अतिथि के रूप में पधारे। मुख्य अतिथि अरुण दहिया ने इस अवसर पर योगेंद्र कांबोज एडवोकेट को प्रोफेशनल मंच का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया और कहा कि वे जिला व शहर कमेटियों की घोषणा कर जनपद के बुद्धिजीवियांे जिनमें प्रोफेसर, डॉक्टर, वकील एवं अन्य वर्ग हैं को राष्ट्रीय लोकदल से जोड़कर राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चैधरी के हाथों को मजबूत करने का काम करे। बैठक में ब्रह्म सिंह बालियान सत्येंद्र तोमर, उमादत शर्मा आदि ने भी अपने-अपने विचार प्रकट किये और नवनियुक्त जिला अध्यक्ष योगेंद्र कंबोज एडवोकेट को शुभकामनाएं दी। बैठक में बोलते हुए नवनियुक्त जिला अध्यक्ष योगेंद्र कांबोज एडवोकेट ने मेरठ से आए जिला अध्यक्ष व अन्य रालोद नेताओं का स्वागत करते हुए सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं को स्पष्ट किया कि वे अपने कार्यकाल में जनपद के बुद्धिजीवी वर्ग को पार्टी से जोड़ने का प्रयास किया करेंगे। इस अवसर पर उमादत्त शर्मा ने कहा कि योगेंद्र कांबोज एडवोकेट तहसील सदर बार संघ के अध्यक्ष के अलावा अन्य सामाजिक संगठनों से भी जुड़े हुए हैं और रालोद में उनकी उपस्थिति में आना पार्टी के लिए हितकारी होगा। इस अवसर पर श्रीमती रमानगर, कृष्ण पाल राठी, प्रभात कुमार, नितिन मलिक, गौरव मांड़ी, विकास बालियान, सतवीर वर्मा, पंकज राठी, संजय राठी, केपी सिंह आदि ने भी जिला अध्यक्ष को बधाइयां दी। इस अवसर पर नगर सचिव मनोज चैहान, महासचिव सुंदर सोम, क्षेत्रीय सचिव विनोद कुमार सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रालोद की इस महत्वपूर्ण मीटिंग में पार्टी और संगठन संबंधी अन्य निर्णय जिनमें बताया गया कि सक्रिय सदस्यता अभियान को तेज गति दी जाएगी ताकि राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव शीघ्र ही हो और जिला अध्यक्ष संदीप मलिक ने यह भी कहा कि जल्द ही पंचायत के चुनाव होने जा रहा है और उसमें राष्ट्रीय लोक दल सक्रिय रूप से भाग लेगा। उन्होंने संकेत दिया कि जो कार्यकर्ता सक्रिय कार्यकर्ताओं की 25 किताबें भरेगा वह पंचायत चुनाव में अपना आवेदन कर सकता है।
- Log in to post comments
- 3 views