Skip to main content

पूर्वी चंपारण के छतौनी में वाहन जांच के दौरान पुलिस द्वारा एक दंपती से बदसलूकी का वीडियो वायरल होने पर हंगामा मच गया। स्थानीय लोगों के विरोध के बाद पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दारोगा अनुज सिंह को निलंबित कर दिया और मामले की जांच के आदेश दिए। दंपती के अनुसार वे ट्रेन से उतरकर घर जा रहे थे तभी पुलिस ने उन्हें रोका था।

मोतिहारी। छतौनी थानाक्षेत्र के बरियारपुर चीनी मिल के पास रविवार की देर शाम वाहन जांच के दौरान अंधेरे में एक दंपती से भिड़ने व उनके साथ अभद्र व्यवहार छतौनी पुलिस की टीम के एक दारोगा द्वारा किए जाने का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।

दैनिक जागरण ऐसे किसी प्रसारित वीडियो की पुष्टि नहीं करता। वीडियो में दिख रहा है कि दंपती को पुलिसवालों ने पकड़ रखा है। गाड़ी में बैठाने का प्रयास कर रहे हैं। बताया है कि जांच के दौरान शोरगुल सुनकर स्थानीय लोग भी पहुंच गए थे।

स्थानीय लोगों ने ही पुलिस के इस व्यवहार का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया। कुछ देर तक जमकर हंगामा भी किया। मामला थाना पहुंचा।

दारोगा को किया निलंबित

 

इस दौरान पिंटू कुमार की पुलिस से बहस होने लगी। इस कारण से माहौल बिगड़ने लगा। महिला ने बताया कि वे तीनों ट्रेन से उतरकर बाइक से अपने घर जा रहे थे। इसी क्रम में यह विवाद हुआ।

मामले में सदर-वन के एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला के बयान में पुलिस पर कोई आरोप नहीं है। महिला का कहना है कि आसपास के लोगों व राहगीरों के कारण विवाद बढ़ गया। मामले की जांच की जा रही है।