Skip to main content

सनम तेरी कसम की सफलता के बाद हर्षवर्धन राणे की आगामी फिल्म एक दीवाने की दीवानियत चर्चा में है। पहले यह फिल्म 2 अक्टूबर 2025 को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इसकी रिलीज डेट बदल दी गई है। फिल्म में हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा मुख्य भूमिका में हैं। फैंस को अब इस रोमांटिक थ्रिलर फिल्म के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।

सनम तेरी कसम के री-रिलीज होने के बाद से फिल्म की कास्ट की एक बार फिर चर्चा होने लगी है। लीड एक्टर हर्षवर्धन राणे को फिल्म के लिए खूब प्यार मिला। गौर करने की बात है कि पहली बार रिलीज होने पर फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी, लेकिन दोबारा मौका मिलने के बाद इसने रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन किया। इस बीच अभिनेता अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में आ गए हैं। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज पर बड़ा अपडेट शेयर कर दिया है

हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा एक साथ स्क्रीन पर नजर आएंगे। यह एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है, जिसका इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं। फाइनली अब इसकी रिलीज डेट पर नया अपडेट आया है, जिसके बाद लोगों को थोड़ी हैरानी भी हो रही है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

'एक दीवाने की दीवानियत' के लिए करना होगा इंतजार

इस फिल्म को मेकर्स पहले 2 अक्टूबर, 2025 यानी गांधी जयंती के दिन रिलीज करने वाले थे, लेकिन अब लोगों को इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। इसकी जानकारी खुद मेकर्स ने आधिकारिक पोस्टर शेयर कर दी है। ऐसे में एक्टर के फैंस थोड़े नाराज भी हो गए हैं

हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की जोड़ी एक साथ रोमांटिक फिल्म में नजर आएगी। सोनम पंजाबी ही नहीं, बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। हाउसफुल 5 में उनके काम को खूब सराहा गया था।

इस दिन सिनोमाघरों में रिलीज होगी मूवी

एक दीवाने की दीवानियत फिल्म की नई रिलीज डेट सामने आ चुकी है। अब मूवी को 21 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में उतारा जाएगा। यह देखना दिलचस्प होगा कि उनकी इस रोमांटिक फिल्म की दीवानगी लोगों के बीच किस हद तक देखने को मिलती है, क्योंकि सनम तेरी कसम के हिट होने के बाद उनकी पॉपुलैरिटी भी डबल हो चुकी है।

News Category