Skip to main content

उन्नाव में टप्पेबाजी के एक मामले में उत्तराखंड के गूलरभोज गैंग के सदस्य इब्राहिम ने नाटकीय ढंग से कोतवाली में आत्मसमर्पण किया। उसने तख्ती पर संदेश लिखकर और उठक-बैठक लगाकर पुलिस से रहम की गुहार लगाई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में दो अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं जबकि एक अभी भी फरार है।

उन्नाव। हाथ में तख्ती, चेहरे पर पुलिस की दहशत, लंबे कदमों से कोतवाली के अंदर दाखिल होते ही एक तेज आवाज आई। साहब मैं इब्राहिम हूं। उत्तराखंड के गूलरभोज गैंग का सदस्य। अब कभी अपराध नहीं करूंगा। प्लीज गोली न मारी जाए

नजारा देख पहले तो पुलिस भी कुछ समझ न पाई बाद में पता चला कि इंदिरा नगर की महिला को झांसे में लेकर लाखों की टप्पेबाजी की घटना में यह अपराधी भी शामिल था। पुलिस उससे कुछ पूछती इससे पहले ही वह उठक-बैठक करने लगा। हिरासत में लेकर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां

बता दें कि सदर क्षेत्र के इंदिरा नगर में रहने वाले अशोक कुमार की बेटी शिवांशी प्रयागराज में महिला सिपाही है। 17 जुलाई को सिपाही की मां गीता देवी बाजार गई थी। जहां दो युवकों ने विपदा टालने का झांसा देकर जेवर पार कर ले गए थे।

राजफाश में लगी पुलिस ने कैमरों की फुटेज की मदद से चारों आरोपितों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू की थी। बीते गुरुवार सुबह करीब आठ बजे सदर वाहन चेकिंग के दौरान दोस्तीनगर से सिंघूपुर जाने वाले मार्ग पर दो आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई थी।

पैर में गोली लगने से आरोपित लईक पुत्र तौफीक व महबूब पुत्र छोटेराना निवासी गूलरभोज गंदानाला थाना गदरपुर जनपद ऊधमसिंहनगर उत्तराखंड घायल हो गए थे। पुलिस की दहशत से तीसरे आरोपित यहीं के रहने वाले इब्राहिम ने शुक्रवार रात सदर कोतवाली में आत्मसमर्पण कर दिया।

वह एक तख्ती लेकर पैदल कोतवाली पहुंचा। तख्ती में उसने लिखा था कि मैं इब्राहिम पुत्र खुशी मोहम्मद निवासी ठंढा नाला गूलरभोज थाना गदरपुर जिला ऊधम सिंह नगर उत्तराखंड हूं। मुझे गोली न मारी जाए। मैं आत्मसमर्पण करता हूं और अब कोई अपराध नहीं करूंगा।

आरोपित ने कोतवाली में ही उठाबैठक भी लगाई। उसके पास से पुलिस ने गीता देवी से ले जाए गए कुछ जेवर भी बरामद किए हैं। सदर कोतवाल अवनीश सिंह ने बताया कि आरोपित इब्राहिम को जेल भेजा गया है। एक अन्य आरोपित सादिक अभी फरार है। मुठभेड़ में घायल हुए लईक व महबूब को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।