WCL 2025 में शिखर धवन और यूसुफ पठान का बल्ला जमकर गरजा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोनों ने मिलकर 7.4 ओवर में 100 रन कूट दिए। शिखर धवन 91 रन तो पठान 52 रन बनाकर नाबाद रहे। इंडिया चैंपियंस ने 203 रन बनाए। ब्रेट ली ने चार ओवर में 57 रन लुटाए।
वर्ल्ड चैंपियनशिप लीग में इंडिया चैंपियंस के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन और ऑलराउंडर यूसुफ पठान का बल्ला जमकर गरजा। दोनों नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलते हुए ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी जमकर धुनाई कर दी।
वर्ल्ड चैंपियनशिप में इंडिया चैंपियंस का सामना ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस से है। यह मैच इंडिया चैंपियंस के लिए करो या मरो वाला है। खैर, इस महत्वपूर्ण मैच में ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
फेल हुए रैना, रायडू और युवराज
उथप्पा और धवन के बीच पहले विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी हुई। उथप्पा 37 रन बनाकर आउट हुए। उथप्पा के आउट होने के बाद भारत ने तीन विकेट जल्दी गंवा दिए। रायडू अपना खाता नहीं खोल सके और रैना ने 11 तो कप्तान युवराज सिंह 3 रन बनाकर बनाकर आउट हो गए।
7.4 ओवर में जड़े 100 रन
भारत ने 103 के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिये थे। यहां से शिखर धवन को यूसुफ पठान का साथ मिला। दोनों ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करनी शुरू की। दोनों छोर से ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की कुटाई हो रही थी। पठान और धवन ने 7.4 ओवर में 100 रन कूट दिए। भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए।
21 गेंद पर पठान जड़ी फिफ्टी
धवन 60 गेंद पर 91 रन बनाकर नाबाद रहे। वह शतक से चूक गए। इस दौरान धवन ने 12 चौके और एक सिक्स जड़ा। वहीं, दूसरे छोर से पठान ने 23 गेंद पर धमाकेदार नाबाद 52 रन की पारी खेली। पठान ने 21 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उनकी पारी में 3 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। ब्रेट ली ने 4 ओवर में सबसे ज्यादा 57 रन खर्च किए। कल्टर-नील ने 49 रन लुटाए।
- Log in to post comments
- 2 views