Skip to main content

बरेली समाचार

बरेली: आज सर्वधर्म सेवा समिति के तत्वाधान में संरक्षक दिनेश दद्दा एड० उपाध्यक्ष पुनीत जौहरी एडवोकेट के नेतृत्व में समिति कार्यालय पर बैठक हुई जिसमें संस्थापक सचिव प्रवीण उपाध्याय ने ग्रामीण क्षेत्र की बदहाली एवं दुर्दशा को लेकर विचार व्यक्त किया बरेली के नजदीकी गांव में संस्था द्वारा सर्वे किया गया था वहां पर घुसते ही कीचड़ और पानी था लोगों से वार्तालाप भी हुई प्रधान द्वारा जो विकास हुआ था वह कागजो में था इन सब बातों को नजर रखते हुए निर्णय लिया गया शीघ्र ही ग्रामीण क्षेत्रों में संस्था के पदाधिकारी जाएंगे और ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं की जानकारी देंगे और संस्था के तहत जो उनके अंतर्गत योजना आती है उसको निशुल्क लाभ दिलाएंगे संस्था के प्रवक्ता योगेश जयसवाल ने कहा हमारे समस्त पदाधिकारी बरेली शहर के अंतर्गत जितने गांव आते हैं हम प्रत्येक गांव में जाकर संस्था के माध्यम से वहां के निवासियों को जानकारियां देंगे  शिक्षा क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्रों को जो परेशानियां आ रही है उन परेशानियों को भी नजर में लिया जाएगा और दूर किया जाएगा। संस्था की अध्यक्ष डॉ बीना जायसवाल ने संस्था के विकास को लेकर सदस्यता पर जोर दिया और सभी को निर्देश दिए हर क्षेत्र में संस्था के सदस्य होना अनिवार्य हैं तभी शहर में अच्छा काम हो सकेगा
प्रवीण उपाध्याय ने सर्वधर्म सेवा समिति का मीडिया प्रभारी पद पर जिया उर रहमान की घोषणा की है आज से जिया और रहमान संस्था के मीडिया पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।
इस अवसर पर संरक्षक दिनेश दद्दा एड०, अध्यक्ष डॉ बीना जायसवाल, सचिव प्रवीण उपाध्याय, उपाध्यक्ष पुनीत जौहरी एड०, ज्ञानेश साहू, नजमी खान, निधि शर्मा, सविता साहू, टिंकू रस्तोगी आदि लोग मौजूद रहे।