छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में छह नक्सली मारे गए। अबूझमाड़ क्षेत्र के जंगल में सुरक्षाबलों को नक्सलियों की मौजूदगी की खबर मिलने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। मुठभेड़ स्थल से एके-47/एसएलआर राइफलें हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। अधिकारी ने बताया कि इलाके में अभी भी अभियान जारी है।
नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में शुक्रवार को सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में छह नक्सली मारे गए। समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अबूझमाड़ क्षेत्र के जंगल में सुरक्षाबलों को नक्सलियों की मौजूदगी की खबर मिली।
इसके बाद दोपहर को सर्च ऑपरेशन की शुरुआत हुई। अब तक मुठभेड़ स्थल से छह माओवादियों के शव, एके-47/एसएलआर राइफलें, अन्य हथियार, विस्फोटक सामग्री और रोजमर्रा की चीजें बरामद की गई हैं।" उन्होंने यह भी बताया कि अभियान अभी भी जारी है।
- Log in to post comments
- 3 views