भोजपुर जिले के पीरो में एक नाबालिग लड़के ने एक मासूम बच्ची से दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। शव को घर के पीछे गोबर के ढेर में छिपा दिया गया था जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके परिवार के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।
आरा। भोजपुर जिले के पीरो नगर के एक मोहल्ले में करीब दो दिनों से लापता एक मासूम बच्ची के साथ 15 साल के एक नाबालिग पड़ोसी ने पहले दुष्कर्म किया
इसके बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को घर के पीछे गोबर के ढेर में छुपा दिया गया। शनिवार को हत्या कर छुपाया गया शव बरामद किया गया। मृत बच्ची के चेहरे एवं शरीर के निचले भाग पर खून का निशान पाया गया है
स्वजन दुष्कर्म के बाद हत्या कर उसके शव को छुपाए जाने का आरोप लगा रहे है। इस दौरान एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए। इसके बाद डाग स्क्वायड टीम को भी बुलाया गया।
इधर, एसपी राज ने बताया कि मुख्य आरोपित नाबालिग मुख्य आरोपित के पिता एवं दो भाइयों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों पर साक्ष्य मिटाने में सहयोग करने का आरोप है।
गिरफ्तार तीनों सदस्यों मुख्य आरोपित के पिता मुलगी हाशमी एवं उसके दो पुत्र शामिल है। इधर, मृत बच्ची के चाचा ने बताया कि तीन जुलाई की शाम मेला को लेकर जब उनकी गली से डंका बजाने वाला गुजर रहा था कि उसी पीछे उनकी भतीजी चली गई थी।
इस दौरान आरोपित नाबालिग बहला-फुसलाकर उसे अपने साथ लेकर चला गया था। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। फिर मोहल्ला स्थित घर के पीछे गोबर में शव को गाड़ कर छुपा दिया।
उन्होंने बताया कि रात में जब बच्ची घर वापस नहीं लौटी तो उन्होंने काफी खोजबीन की। लेकिन, कुछ पता नहीं चल पाया। जिसके बाद पीरो थाना में शुक्रवार को लापता होने की प्राथमिकी कराई गई। इसके बाद पीरो एसडीपीओ कृष्ण कुमार सिंह एवं पीरो थानाध्यक्ष सुबोध कुमार पुलिस बल के साथ रात भर बच्ची की खोजबीन की। लेकिन, बच्ची नहीं मिल पाई।
गोबर में पैर दिखा तो खुला राज
शनिवार को मोहल्ले का एक लड़का उसी गोबर भरे ढेर से गुजर रहा था तो बच्ची का पैर बाहर निकला देखा। जिसके बाद उसने इसकी सूचना आसपास के लोगों में उसके स्वजनों को दी। जिसके बाद सभी लोग वहां पहुंचे और उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। एसपी के अनुसार मुख्य आरोपित के पिता खून लगा कपड़ा धोकर साक्ष्य मिटाया था।
चार सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम
इधर, सिविल सर्जन डॉ. शिवेंद्र कुमार सिन्हा के निर्देश पर चार सदस्य डॉक्टरों की टीम का बोर्ड गठन कर शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के दौरान बच्ची का स्वाब भी लिया गया।
चार सदस्यी डॉक्टरों की टीम में ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ. अशोक कुमार, डा.आनंद कुमार, डा.कुमार नितीश एवं महिला डॉ. शाजिया कौसर शामिल है। मृत बच्ची अपने तीन बहन व एक भाई में तीसरे स्थान पर थी।
- Log in to post comments
- 2 views