हरिद्वार के मंगलौर में कांवड़ यात्रियों ने बिजौली गांव के पास एक कार के छू जाने पर हंगामा किया। यात्रियों ने तोड़फोड़ की और कार में सवार महिलाओं और बच्चों के साथ मारपीट की। घटना के बाद पुलिस ने कांवड़ यात्रियों को मंगलौर थाने पर रोक लिया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस घटना स्थल पर मौजूद है।
मंगलौर। हरिद्वार जिले के मंगलौर में कांवड़ यात्रियों ने बवाल कर दिया। यहां बिजौली गांव के पास एक चलती कार कावंड़ से छू गई। इसके बाद कांवड़ यात्रियों ने तोड़फोड़ करते हुए हंगामा कर दिया।
इस दौरान कार में सवार बच्चों और महिलाओं के साथ जमकर मारपीट भी की। घटना के बाद मंगलौर थाने पर कांवड़ यात्रियों को रोक लिया गया और मंगलौर पुलिस मौके पर मौजूद है।
- Log in to post comments
- 20 views