Skip to main content

बरेली समाचार

बरेली: पीलीभीत के बीसलपुर विधानसभा में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से ब्लॉक कांग्रेस द्वारा संविधान बचाओ सम्मेलन का आयोजन किया गया 
बरेली: सभा को संबोधित करते हुए जिला कोऑर्डिनेटर चौधरी असलम मियां ने कहा कि आज का यह सम्मेलन केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि देश की आत्मा — हमारे संविधान — की रक्षा का संकल्प है। भारत का संविधान बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर और हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की दूरदृष्टि, संघर्ष और समर्पण का परिणाम है।

आज भाजपा आर एस एस इस संविधान की मूल भावना — समता, स्वतंत्रता, बंधुत्व और न्याय — को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं। ये ताकतें लोकतंत्र को बहुमत के आतंक में बदलना चाहती हैं। ऐसे समय में, कांग्रेस पार्टी देश की जनता के साथ खड़ी होकर हर साजिश का विरोध करेगी जो संविधान को कमजोर करता हो।

हमारा संविधान हर नागरिक को बराबरी का हक देता है — चाहे वह किसी भी धर्म, जाति, भाषा या क्षेत्र से आता हो। आज ज़रूरत है कि हम जागरूक हों, एकजुट हों और संविधान की रक्षा के लिए हर मंच पर आवाज़ उठाएं।
नागेश पाठक ने कहा हम ‘संविधान बचाओ’ नहीं, ‘भारत बचाओ’ की लड़ाई लड़ रहे हैं, क्योंकि संविधान ही भारत की आत्मा है।"
इस प्रोग्राम में बरेली के  नेता राज शर्मा, नागेश पाठक,राजू मिश्रा शामिल रहे।

News Category