Skip to main content

अपनी तूफानी बैटिंग के लिए मशहूर शेफाली वर्मा को खराब फॉर्म के कारण टीम से बाहर कर दिया गया था। अब वह टीम में वापसी करने में सफल रही हैं और इसका श्रेय उन्होंने भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को दिया है जिन्होंने शेफाली की सोच को बदल के रख दिया।

भारतीय टीम में वापसी कर रही शेफाली वर्मा ने कहा कि टीम से बाहर रहने के दौरान उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर की बल्लेबाजी के काफी वीडियो देखे जिससे हर गेंद को उसकी मेरिट के आधार पर खेलने का महत्व समझ में आया। खराब फॉर्म के कारण पिछले साल शेफाली को टीम से बाहर कर दिया गया था।

शेफाली ने कहा कि पहले मैं हर गेंद पर चौका या छक्का मारने के बारे में सोचती थी लेकिन फिर मुझे समझ में आया कि अच्छी गेंद का सम्मान करना जरूरी है। मैंने सचिन सर की टेस्ट पारियां देखी और उससे काफी प्रेरणा मिली। उन्होंने कहा कि इससे मुझे बचपन के दिन याद आ गए जब मैं उनका एक भी मैच नहीं छोड़ती थी। मैंने हर मैच फिर से देखा। उसे देखकर मैंने सीखा के अच्छी गेंद को सम्मान देकर ही अच्छी पारियां खेली जा सकती है।

डब्ल्यूपीएल में दिखाया दम

घरेलू क्रिकेट और विमंस प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन करके 21 वर्ष की शेफाली ने टीम में वापसी की। उन्होंने कहा कि वापसी करना आसान नहीं होता और पिछले साल टीम चयन से दस दिन पहले उनके पिता को दिल का दौरा पड़ने से यह और कठिन हो गया। शेफाली को पिछले साल नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली थी।

वापसी पर हालात होते हैं कठिन

उन्होंने कहा कि जब भी आप वापसी करते हैं तो हालात कठिन होते ही हैं लेकिन टीम माहौल में लौटकर अच्छा लगता है। मुझे खुशी है कि मैं वापसी कर सकी। शेफाली ने कहा कि मैंने फिटनेस पर काफी मेहनत की। 20-25 दिन बाद बल्ला उठाया तो बहुत अच्छा लगा। इससे अलग तरह की ऊर्जा मिली। समय बहुत कुछ सिखाता है। मैं अब अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके बाकी भाग्य पर छोड़ दूंगी।

News Category