Skip to main content

बरेली समाचार

थाना फतेहगंज पश्चिमी #bareillypolice द्वारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले शातिर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 11 ग्राम अवैध स्मैक बरामद।

थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस द्वारा दिनांक 24.06.2025 की रात्रि मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त मो0 अयान पुत्र इजाज हुसैन निवासी मो0 सराय गरीब नमाज मस्जिद थाना फतेहगंज पश्चिमी ,बरेली को 11 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर स्थानीय थाना पर मु0अ0सं0 267/2025 अन्तर्गत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुये मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-*
    मो0 अयान पुत्र इजाज हुसैन निवासी मो0 सराय गरीब नमाज मस्जिद थाना फतेहगंज पश्चिमी ,बरेली

*घटना के सम्बन्ध में पंजीकृत अभियोग का विवरणः-*
     मु0अ0सं0 267/2025 अन्तर्गत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना फतेहगंज पश्चिमी जिला बरेली ।

*पूछताछ एवं अभियुक्त का विवरणः-* 
    अभियुक्त मो0 अयान मो0 सराय गरीब नमाज मस्जिद कस्वा व थाना फतेहगंज पश्चिमी जनपद बरेली का निवासी है जो सीको वाली गली कस्वा फतेहगंज पश्चिमी मे हसीब की जनसेवा की दुकान पर काम करता था। अभियुक्त 11वीं कक्षा मे पढाई करता है । अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि एक व्यक्ति कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में आकर यह माल देकर चला जाता है जिसको वह कुछ रूपये बढ़ाकर बेचकर लाभ कमा लेता है। कस्बे में आकर माल बेचने वाले अभियुक्त के बारे में जानकारी की जा रही है।  

बरामदगी का विवरण
    11 ग्राम अवैध स्मैक(अन्तर्राष्ट्रीय बाजार मे कीमत करीब 1,32,000/- रूपये)

*पुलिस टीम का विवरणः-* 
1. श्री सुरेन्द्रपाल सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना फतेहगंज पश्चिमी जनपद बरेली
2. उ0नि0 श्री पुनीत मेहरा थाना फतेहगंज पश्चिमी जनपद बरेली
3. हे0कां0 मोहित कुमार थाना फतेहगंज पश्चिमी जनपद बरेली
4. कां0 लवी कुमार थाना फतेहगंज पश्चिमी जनपद बरेली