Skip to main content

बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (बीएसयूएससी) ने राजनीति विज्ञान विषय के 280 पदों के लिए आयोजित साक्षात्कार के परिणाम घोषित कर दिए हैं। कुल 274 अभ्यर्थी, जिनमें मंत्री अशोक चौधरी भी शामिल हैं, सफल हुए हैं और अब सहायक प्राध्यापक बनेंगे।  

पटना। बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (बीएसयूएससी) ने राजनीति विज्ञान विषय के लिए विभिन्न कोटिवार कुल 280 पदों के लिए बीते सप्ताह आयोजित साक्षात्कार का परिणाम जारी हो गया।

इसमें मंत्री अशोक चौधरी समेत 274 अभ्यर्थियों ने सफलता अर्जित की है। अब सभी सहायक प्राध्यापक बनेंगे। अब आयोग के स्तर से जल्द ही विश्वविद्यालय का आवंटन किया जाएगा।

इसमें अभ्यर्थियों के अनुपलब्धता के कारण अनुसूचित जनजाति के तीन पद खाली रह गए हैं, जबकि अनारक्षित कोटि के दो अभ्यर्थियों के अनुभव प्रमाण पत्र एवं अनुसूचित जाति के एक अभ्यर्थी के पीएचडी उपाधि संबंधित पांच बिन्दु प्रमाण पत्र की जांच प्रक्रियाधीन रहने के कारण तत्काल तीन पद खाली रखे गए हैं।

आयोग के सचिव के अनुसार सामान्य कोटि का कटआफ 89.15, सामान्य महिला का 87, ईडब्ल्यूएस 84.69, ईडब्ल्यूएस महिला 83, पिछड़ा वर्ग 83, पिछड़ा वर्ग महिला 80, ईबीसी 72, ईबीसी महिला 70, एससी 76, एससी महिला 54, एसटी 38, डब्ल्यूबीसी 75.64, वीआइ 68, डीडी 86.46, एफएफडी का कटऑफ 79 रहा

सामान्य कोटि में 94 सफल हुए। ईडब्ल्यूएस में 22, बीसी में 31, ईबीसी में 66, एससी 45 एवं एसटी कोटी में आठ तथा डब्ल्यूबीसी में आठ को सफलता मिली है।

News Category