पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त बस को सड़क से हटवाया गया। बस में बैठी सवारियों को दूसरे वाहन से गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
फिरोजाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर नसीरपुर में माइल स्टोन 49.600 पर प्राइवेट बस अज्ञात वाहन से टक्कर गई। हादसे में परिचालक की मृत्यु हो गई। जबकि चालक गंभीर रूप से घायल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को हटवाया। घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया है। इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि हादसा शनिवार रात तीन बजे हुआ है। कंट्रोल रूम की सूचना पर पुलिस पहुंची
केबिन में बैठे परिचालक की मृत्यु हो गई
प्राइवेट बस पीछे से अज्ञात वाहन में टकराई थी। जिससे बस के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। केबिन में बैठे परिचालक 35 वर्षीय विपिन दुबे निवासी शिकोहाबाद की मृत्यु हो गई थी। जबकि चालक मनीष निवासी बकेवर जनपद इटावा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे एंबुलेंस से उपचार के लिए अस्पताल भेजा। दुर्घटना ग्रस्त बस को सड़क से हटवाया गया। बस में बैठी सवारियों को दूसरे वाहन से गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
- Log in to post comments
- 3 views