Skip to main content

जैंत थाना क्षेत्र के गांव बाटी निवासी 55 वर्षीय श्याम बिहारी करीब 10 वर्ष पूर्व गांव बाटी में आए थे। वह यहां आकर मंदिर की सेवा पूजा करने लगे। इस मंदिर में शिवजी समेत कई देवी-देवताओं की मूर्तियां हैं। गांव के लोग मंदिर में हर रोज पूजा अर्चना करते हैं। 

मथुरा। भगवान की शरण में रहने वाला पुजारी ही अधर्मी निकला। वह मंदिर में ही रहकर नाबालिगों की पोर्न वीडियो बनाता था। इस घटना की किसी भी ग्रामीण को भनक तक नहीं थी। उसके कारनामा को सुन हर ग्रामीण अवाक रह गया। अब गांव में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। वह अपना मूल पता तक किसी को नहीं बताता था। करीब 10 वर्ष से वह गांव के मंदिर में रहकर सेवा व पूजा करता था।

जैंत थाना क्षेत्र के गांव बाटी निवासी 55 वर्षीय श्याम बिहारी करीब 10 वर्ष पूर्व गांव बाटी में आए थे। वह यहां आकर मंदिर की सेवा पूजा करने लगे। इस मंदिर में शिवजी समेत कई देवी-देवताओं की मूर्तियां हैं। गांव के लोग मंदिर में हर रोज पूजा अर्चना करते हैं। मंदिर में ही श्याम बिहारी रहते है

 

पुजारी की करतूत जानकर रह गए सन्न

ग्रामीण बताते हैं 19 जून को सीबीआई की टीम सादा कपड़ों में यहां पहुंची और पुजारी से पूछताछ की। इसके बाद पुजारी को अपने साथ ले गई। बाद में पुजारी मंदिर पर आ गए। शुक्रवार को सीबीआई की टीम उसे फिर उठाकर ले गई। पुजारी की करतूत को सुन ग्रामीण अवाक रह गए। ग्रामीण बताते हैं कि यहां तो पुजारी की इस तरह की हरकत कभी सामने नहीं आई। पुजारी मूल रूप से कहां का रहने वाला है, यह भी ग्रामीण नहीं बता सक

पुजारी की एक बेटी है

ग्रामीण बताते हैं कि पुजारी की एक बेटी है, जिससे मिलने के लिए वह कुछ दिनों के लिए बाहर जाते रहते थे। लेकिन, गांव में उसकी इस तरह की करतूत की कोई भी घटना अब तक सामने नहीं आई है। बहरहाल जो भी हो, जिस तरह के आरोप पुजारी पर लगे हैं उसने हर किसी को शर्मसार कर दिया। उस पर नाबालिगों के पोर्न वीडियो बनाने का आरोप है। भगवान के घर में रहकर अधर्म के काम करने की घटना से हर कोई चौक गया। इससे लोगों का पुजारियों से भी विश्वास उठता जा रहा है।

पुलिस को कार्रवाई की भनक तक नहीं

सीबीआई ने इस मामले में पूरी कार्रवाई को गोपनीय रखा था। जैंत थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया, बाटी गांव से किसी पुजारी को सीबीआई द्वारा उठाए जाने की हमें कोई जानकारी नहीं है। न ही उन्हें टीम ने इस संबंध में अवगत कराया है।

News Category