Oppo Reno 14 5G सीरीज जुलाई में मलेशिया में लॉन्च होगी। भारत में ये Amazon और Flipkart के जरिए उपलब्ध होगी। Reno 14 के चीनी वेरिएंट में 6.59-इंच OLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर और 6,000mAh बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं, Reno 14 Pro 6.83-इंच OLED, Dimensity 8450 और 6,200mAh की बैटरी जैसे फीचर्स के साथ आता है।
Oppo Reno 14 5G सीरीज MediaTek Dimensity चिपसेट्स के साथ पिछले महीने चीन में लॉन्च हुई थी। कंपनी ने अब Oppo Reno 14 5G और Reno 14 Pro 5G की मलेशिया के लिए लॉन्च डेट बताई है, जो चीन के बाहर पहला ग्लोबल मार्केट होने की संभावना है। इसके अलावा, Oppo Reno 14 5G सीरीज इंडिया में Amazon और Flipkart के जरिए उपलब्ध होगी। Oppo Reno 14 5G सीरीज के चीनी वेरिएंट्स में 50-मेगापिक्सल सेल्फी शूटर्स और 50-मेगापिक्सल रियर कैमरा यूनिट्स दिए गए हैं।
Oppo Reno 14 5G और Reno 14 Pro 5G मलेशिया में होंगे लॉन्च
Oppo ने अपने Facebook और X हैंडल्स के जरिए बताया कि Oppo Reno 14 5G और Reno 14 Pro 5G मलेशिया में 1 जुलाई को शाम 6 बजे (3:30 बजे IST) अनवील होंगे। ये लाइनअप OOO Music Festival के दौरान लॉन्च होगा। हैंडसेट्स को देश में Vivo मलेशिया वेबसाइट के जरिए प्री-ऑर्डर के लिए लिस्ट किया गया है।
प्री-ऑर्डर ऑफर्स
Oppo, Reno 14 सीरीज फोन्स को प्री-ऑर्डर करने वाले कस्टमर्स को 200 RM (लगभग 4,000 रुपये) तक इंस्टैंट डिस्काउंट और 2,396 RM (लगभग 45,000 रुपये) तक के गिफ्ट्स दे रहा है।
इंडिया लॉन्च टीजर
इस बीच, Amazon और Flipkart ने अपनी वेबसाइट्स पर Oppo Reno 14 5G सीरीज के इंडिया लॉन्च को टीज करने के लिए डेडिकेटेड वेबपेज बनाया है। Oppo ने पहले ही बताया है कि लाइनअप इंडियन मार्केट में जल्द पेश होगा, हालांकि अभी लॉन्च डेट का खुलासा नहीं हुआ है।
Oppo Reno 14 5G सीरीज के स्पेसिफिकेशन्स
Oppo Reno 14 5G और Reno 14 Pro 5G मई में चीन में लॉन्च हुए थे। फोन के इंडियन वेरिएंट्स में चीनी काउंटरपार्ट्स जैसे स्पेसिफिकेशन्स होने की उम्मीद है।
Reno 14 का चीनी वेरिएंट 6.59-इंच 1.5K फ्लैट OLED स्क्रीन और MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 6,000mAh की बैटरी 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलती है। वहीं, Reno 14 Pro में 1.5K रेजोल्यूशन के साथ 6.83-इंच OLED स्क्रीन, MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर और 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,200mAh की बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Oppo Reno 14 5G सीरीज Android 15-बेस्ड ColorOS पर चलती है और 16GB तक RAM और मैक्जिमम 1TB ऑनबोर्ड स्टोरेज ऑफर करती है। इनमें 50-मेगापिक्सल रियर कैमरा यूनिट्स और 50-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे हैं।
- Log in to post comments
- 6 views