कुशीनगर के जवहीं नरेंद्र गांव में आम तोड़ने को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गई जिसमें कई लोग घायल हुए। एक गुट ने ग्राम प्रधान पर फायरिंग का आरोप लगाया है जिसके बाद पुलिस ने प्रधान समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
तरयासुजान:- आम तोड़ने के विवाद में जवहीं नरेंद्र गांव में गुरुवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। एक पक्ष द्वारा फायरिंग करने का आरोप लगाया जा रहा है। फायरिंग की घटना से इन्कार कर रही है पुलिस ने ग्राम प्रधान बबलू देवान सहित चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
ग्राम प्रधान का असलहा लिए एक फोटो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। दैनिक जागरण इस वीडियो की फोटो की पुष्टि नहीं करता है।
ग्रामीणों के अनुसार गांव के बाहर वशिष्ठ सिंह का बगीचा है। आरोप है कि सुबह लगभग 11 बजे ग्राम प्रधान बबलू देवान का भाई मुमताज बगीचे में आम तोड़ रहा था। जानकारी मिलने पर वशिष्ठ सिंह के पुत्र अंकित पहुंचा और आम तोड़ने से मना किया। इसी बात पर दोनों में विवाद के बाद मारपीट शुरू हो गई।
प्रधान बबलू अपने सहयोगी युवकों के साथ मौके पर पहुंचा। आरोप है कि अंकित की पिटाई कर दी। शोर सुनकर वशिष्ठ सिंह के पटीदार रामनरेश सिंह व मंटू सिंह पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान प्रधान ने फायरिंग भी की, रामनरेश के सिर के ऊपर से गोली गुजर गई। उनके सिर मेंगंभीर चोट आई।
मंटू सिंह को पैर में चोट आई है। पुलिस के अनुसार दोनों पक्ष से लोग घायल हुए हैं। जांच में सामने आया कि पहले मंटू द्वारा मेंहदी को आम तोड़ने पर थप्पड़ मारा गया। इसके बाद मंटू के पुत्र व अन्य लोग मेंहदी हसन के घर के पास से बाइक से जा रहे थे, तभी मेंहदी हसन के स्वजन बाइक रोक लिए।
मंटू सिंह को पैर में चोट आई है। पुलिस के अनुसार दोनों पक्ष से लोग घायल हुए हैं। जांच में सामने आया कि पहले मंटू द्वारा मेंहदी को आम तोड़ने पर थप्पड़ मारा गया। इसके बाद मंटू के पुत्र व अन्य लोग मेंहदी हसन के घर के पास से बाइक से जा रहे थे, तभी मेंहदी हसन के स्वजन बाइक रोक लिए।
इसी बात पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में दूसरे पक्ष के आजाद, समजद व मेंहदी हसन भी घायल हुए हैं। प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह ने बताया कि प्रसारित फोटो की जांच की जा रही है, जिसमें प्रधान बबलू देवान के हाथ में असलहा दिख रहा है। सीओ राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- Log in to post comments
- 3 views