
बरेली समाचार
जनपद बरेली पुलिस की महिला खिलाड़ी 3611 रितिका शर्मा पीएनओ 212122558 को सेपकटकरा टीम की गौरवशाली उपलब्धि पर श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, बरेली द्वारा किया गया सम्मानित।
उत्तर प्रदेश पुलिस सेपकटकरा टीम की एकमात्र राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी रितिका शर्मा, जनपद बरेली का गौरव बढ़ा रही हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश पुलिस और बरेली जनपद का नाम रोशन किया है।
* वर्ष 2023-24 में नागपुर (महाराष्ट्र) में आयोजित 72वीं अखिल भारतीय पुलिस वॉलीबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया।
* वर्ष 2024-25 में वारंगल (तेलंगाना) में आयोजित 34वीं सीनियर राष्ट्रीय सेपकटकरा चैंपियनशिप में कांस्य पदक अर्जित किया।
* साथ ही, वर्ष 2024-25 में करनाल (हरियाणा) में आयोजित 73वीं अखिल भारतीय पुलिस वॉलीबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता में भी कांस्य पदक प्राप्त किया।
*उपरोक्त उपलब्धियों के उपलक्ष्य में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद बरेली द्वारा रितिका शर्मा को सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।*
- Log in to post comments
- 2 views