
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया मैच विवादों से भरा रहा। मैदान के अंदर जसप्रीत बुमराह और करुण नायर के बीच जोरदार विवाद हुआ तो स्टैंड्स में महिला ने पुरुष के साथ मारपीट की। इस मुकाबले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें महिला फैन पुरुष को पीटती हुई नजर आई। इस झगड़े का कारण पता नहीं चला।
नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम पर खेला गया मुकाबला विवादों से भरा रहा। मैच के दौरान जसप्रीत बुमराह और करुण नायर के बीच जुबानी जंग देखने को मिली।
इसके अलावा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें स्टैंड्स में मौजूद दर्शकों के बीच जमकर मारपीट हुई। वीडियो में नजर आया कि एक महिला ने पुरुष की जमकर पिटाई की। कुछ पड़ोसियों ने सभी को अलग करके स्थिति को नियंत्रित किया।
48 सेकंड की वीडियो क्लिप में नजर आया कि महिला ने पुरुष को जोरदार थप्पड़ मारे। तभी उस पुरुष ने महिला के मुंह पर हाथ मारकर उसे गिरा दिया। आस-पास के लोगों ने इन्हें अलग करने की कोशिश की।
तभी पीछे एक अंकल और युवा लड़के ने आपस में मारपीट शुरू कर दी। पड़ोसियों ने सभी को दूर करके स्थिति नियंत्रित की। हालांकि, इस विवाद के पीछे का कारण पता नहीं चल सका है।
बुमराह-करुण के बीच हुआ था विवाद
बता दें कि दिल्ली और मुंबई के बीच मैच के दौरान जसप्रीत बुमराह व करुण नायर के बीच भी विवाद हुआ था। करुण नायर ने जसप्रीत बुमराह के दो ओवर में जमकर कुटाई की थी। नायर ने जब सिंगल लिया तो बुमराह से टकराते हुए बच गए। यहीं से दोनों के बीच जुबानी जंग शुरू हुई, जो मैच के बाद भी चर्चा का केंद्र बना रहा।
मुंबई ने जीता मैच
बता दें कि मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी के निमंत्रण को स्वीकार किया और निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 205 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 19 ओवर में 193 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। मुंबई इंडियंस ने 12 रन से मैच जीता।
दिल्ली की पहली शिकस्त
यह दिल्ली कैपिटल्स की मौजूदा आईपीएल में पहली शिकस्त रही। लगातार चार मैच जीतने के बाद अक्षर पटेल के नेतृत्व वाली दिल्ली को मुंबई से पटखनी मिली। मुंबई इंडियंस की यह 6 मैचों में दूसरी जीत रही और वो अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम पांच मैचों में 4 जीत और एक हार के साथ प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है।
- Log in to post comments