
केएल राहुल आईपीएल-2025 में दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच में नहीं खेल रहे हैं। वह टीम के साथ हैं भी नहीं और इसका कारण अब सामने आ गया है। राहुल कुछ दिन पहले तक टीम के साथ थे लेकिन फिर वापस घर लौट गए थे। अब उनकी पत्नी ने जानकारी दी है कि वह माता-पिता बन गए हैं।
भारतीय टीम के बल्लेबाज केएल राहुल आईपीएल-2025 में दिल्ली कैपिटल्स के साथ पहला मैच नहीं खेल रहे हैं। दिल्ली सीजन का अपना पहला मैच सोमवार को लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ खेल रही है। इस मैच में राहुल नहीं है और अब इसकी वजह भी सामने आ गई है। राहुल पिता बन गए हैं।
राहुल की पत्नी आथिया शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर जानकारी दी कि वह मां बन गई हैं और उनको बेटी हुई है। राहुल इस मौके पर अपनी पत्नी के साथ ही हैं।
वापस लौटे घर
राहुल दिल्ली की टीम के साथ जुड़ गए थे और विशाखापट्टनम में टीम के साथ अभ्यास भी किया था। लेकिन फिर आज वह दोबारा अपने घर लौटे और फिर शाम को खबर आई की उनकी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया है।
आथिया ने एक पोस्टर पोस्ट करते हुए लिखा, "हमें बेटी हुई है। 24.03.2025। आथिया और राहुल।"
लंबे समय तक डेट करन के बाद दोनों ने 23 जनवरी 2023 को शादी की थी। ये शादी आथिया के पिता और बॉलीवुड के स्टार सुनील शेट्टी के फार्म हाउस पर हुई थी।
दिल्ली ने दी इजाजत
राहुल आईपीएल के लिए दिल्ली की टीम के साथ जुड़ गए थे लेकिन जैसे ही उन्हें अपनी पत्नी के बारे में जानकारी मिली उन्होंने टीम मैनेजमेंट से परिवार से जुड़ने की इजाजत मांगी। इस अहम मौके को समझते हुए मैनेजमेंट ने राहुल को मना नहीं किया और उन्हें टीम से जाने की मंजूरी दे दी। इसी कारण राहुल अपने जीवन के बड़े मौके पर पत्नी के साथ रह पाए।
- Log in to post comments