Skip to main content

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने हाल ही में प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी। इसके बाद से ही फैंस खुशखबरी का इंतजार कर रहे थे। फाइनली अब एक्ट्रेस के घर किलकारियां गूंज गई हैं। सुनील शेट्टी नाना बन गए हैं। पावर कपल अथिया शेट्टी और केएल राहुल के घर खुशियों का माहौल है। एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) ने हाल ही में प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी। इसके बाद से ही फैंस खुशखबरी का इंतजार कर रहे थे। फाइनली अब एक्ट्रेस के घर किलकारियां गूंज गई हैं। सुनील शेट्टी नाना बन गए हैं। पावर कपल अथिया शेट्टी और केएल राहुल के घर खुशियों का माहौल है। एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया है।

इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ खुशखबरी शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने एक पोस्ट किया है। इसमें साफतौर पर देखने को लिखा है कि उनके घर नन्ही परी आ गई हैं। सुनील की बेटी की पोस्ट को देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। ज्यादातार लोग कमेंट करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। 

बॉलीवुड सेलेब्स ने दी एक्ट्रेस को बधाई

अथिया शेट्टी के मां बनने की गूड न्यूज बॉलीवुड के गलियारों में तेजी से फैल गई है। बॉलीवुड स्टार्स भी एक्ट्रेस को बधाई देते नजर आ रहे हैं। अथिया की पोस्ट पर मुरणाल ठाकुर, कियारा आडवाणी और टाइगर श्रॉफ ने लव इमोजी के साथ शुभकामनाएं दी हैं। 

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा समेत ज्यादातर स्टार्स की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। सभी सुनील शेट्टी की लाडली बेटी के लिए प्यारे नोट लिख रहे हैं।

News Category