Skip to main content

कांग्रेस ने हर्षवर्धन सपकाल को महाराष्ट्र का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। पार्टी की ओर से एक लेटर जारी कर जानकारी दी गई कि हर्षवर्धन सपकाल अब से महाराष्ट्र कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे। कांग्रेस के नेतृत्व वाले एमवीए को इस बार के विधानसभा चुनाव बेहद करारी हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद पार्टी नाना पटोले ने इस्तीफा दिया था।

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस ने हर्षवर्धन सपकाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। पार्टी ने नाना पटोले का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। पार्टी की ओर से एक लेटर जारी कर जानकारी दी गई कि हर्षवर्धन सपकाल अब से महाराष्ट्र कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे।

दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को नाना पटोले की जगह हर्षवर्धन सपकाल को तत्काल प्रभाव से पार्टी की महाराष्ट्र इकाई का नया प्रमुख नियुक्त किया। कांग्रेस प्रमुख ने विजय नामदेवराव वडेट्टीवार को तत्काल प्रभाव से महाराष्ट्र में कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त करने को भी मंजूरी दी।

कौन हैं हर्षवर्धन सपकाल?

सपकाल 2014 से 2019 तक महाराष्ट्र के बुलढाणा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले विधायक थे। कांग्रेस अध्यक्ष ने हर्षवर्धन सपकाल को तत्काल प्रभाव से महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

एआईसीसी महासचिव, संगठन के सी वेणुगोपाल ने एक बयान में कहा कि पार्टी निवर्तमान अध्यक्ष नाना पटोले के योगदान की सराहना करती है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद नाना पटोले ने अपना इस्तीफा दे दिया था, जहां महा विकास अघाड़ी अपनी सरकार बनाने में विफल रही और एनडीए के सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन से बुरी तरह हार गई।

 

 

News Category