Delhi Assembly Election 2025 का प्रचार अभियान अब अपने अंतिम दौर में है। प्रत्याशियों के पास अब सिर्फ तीन दिन का समय बचा है। इसी बीच रिठाला सेक्टर 11 से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी महेंद्र गोयल पर हमले की खबर आ रही है। इस हमले को लेकर महेंद्र गोयल की टीम ने एक्स पर वीडियो भी पोस्ट किया है।
नई दिल्ली। Delhi Election 2025 का चुनाव प्रचार अपने चरम पर है और हर पार्टी अपना पूरा जोर लगाए हुए है। ऐसे ही चुनाव प्रचार के लिए आप विधायक व प्रत्याशी महेंद्र गोयल रिठाला के सेक्टर-11 गए थे, जहां उन पर आज हमला हो गया।
महेंद्र गोयल की टीम ने उनके ही एक्स अकाउंट से उन पर हुए हमले का वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में झड़प देखी जा सकती है। कहा जा रहा है कि हमले के बाद महेंद्र गोयल बेहोश हो गए थे।
महेंद्र गोयल पर हुए हमले की दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी निंदा की है। उन्होंने इसे भाजपा की बौखलाहट बताया है।
- Log in to post comments