Skip to main content

इस बार इतनी गर्म रही 'मई' कि वैज्ञानिक भी सोच में पड़े, इस कारण से लगातार असहनीय होती जा रही गर्मी

 

उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोप जारी है। इस बीच जलवायु विज्ञानियों और शोधकर्ताओं के एक स्वतंत्र समूह ने कहा है कि इस वर्ष मई में चली लू अबतक रिकॉर्ड की गई लू से 1.5 डिग्री ज्यादा गर्म रही। विज्ञानी इसे लेकर विश्लेषण कर रहे थे कि भारत में मई के दौरान उच्च तापमान जैसी घटनाएं अतीत (1979-2001) की तुलना में वर्तमान में कैसे बदल गई हैं।

अवध में आंधी-पानी से पांच की मौत, पेड़ गिरने से दबी कार; हजारों गांवों की बिजली गुल

अवध में बुधवार देर रात आई आंधी-पानी से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली वहीं हुए हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। बिजली के पोल पर पेड़ों के गिरने से हजारों गांवों की बिजली गुल हो गई  जिससे कई जगह आवागमन ठप रहा। तेज हवा से किसानों के आम व केले की फसल को भी नुकसान हुआ ।

देहरादून में भीषण गर्मी से चिड़ियाघर में वन्यजीव भी बेहाल...सांप से लेकर गुलदार तक परेशान


 

Dehradun Zoo भीषण गर्मी से देहरादून में इंसान से लेकर जानवर तक हलकान हैं। अलबत्ता दून चिड़ियाघर में वन्यजीवों को गर्मी से बचाने के लिए प्रबंधन ने विशेष इंतजाम किए हैं। 25 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैले देहरादून चिड़ियाघर में दो सींघ वाले हिरण सांभर बारहसिंघा गुलदार बाघ नीलगाय ईमु शुतुरमुर्ग तुर्की मगरमच्छ घड़ियाल और कछुए जैसी विभिन्न पशु प्रजातियां हैं

बिहार के इस जिले में 'लू' से मचा हाहाकार, केवल 18 घंटे में 27 लोगों की मौत, 300 अस्पताल में भर्ती

 

 

Bihar News: 

Bihar News Today औरंगाबाद में लू से हाहाकार मचा हुआ है। लू के कारण 18 घंटे में 27 लोगों की मौत हो गई है। 55 का सदर अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। करीब 300 लोगों का सामान्य तौर पर उपचार किया गया है। सदर अस्पताल में मरीजों की भीड़ लगी है। लू के कारण बिहार में लगातार लोगों की मौत हो रही है।

 

लखनऊ में टूटा 29 साल का रिकॉर्ड, दिन का पारा 45 पार; यूपी के इन शहरों में आज बार‍िश के आसार

 

लखनऊ में अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। पिछले एक सप्ताह की गर्मी पर ध्यान दें तो लोगों के दिन के चैन के साथ ही रात की नींद भी उड़ गई है। लखनऊ में न्यूनतम तापमान दूसरी बार उच्चतम स्तर 32.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसके पहले यहां 29 मई 1982 को न्यूनतम पारा 34.4 रिकॉर्ड किया गया था।

उत्तर प्रदेश गर्मी का रेड अलर्ट: पूरे प्रदेश में प्रचंड गर्मी, दोपहर में आगरा और झांसी का पारा 47 के पार

लखनऊ ब्यूरो चीफ सुनील यादव

यूपी में प्रचंड गर्मी का दौर चल रहा है। सोमवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में लू चल रही है। आगरा और झांसी का तापमान दोपहर दो बजे ही 47 डिग्री के पार हो गया है। 

नौतपा शुरू: पंजाब-हरियाणा समेत छह राज्यों में लू का रेड अलर्ट, अब तक 60 की मौत

पटियाला समाचार

पंजाब में 44.8 डिग्री तापमान के बठिंडा सबसे गर्म रहा। छह राज्यों में लू का पांच दिन का रेड अलर्ट है। कुछ क्षेत्रों में पारा 50 डिग्री तक पहुंच सकता है, बिजली की मांग 239.96 गीगावाट के साथ नए रिकॉर्ड पर पहुंची है। 

 

42 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तपिश से लोग परेशान; श्रमजीवी में दो यात्रियों की हालत खराब

ब्यूरो बरेली

बरेली में भीषण गर्मी से लोगों के हाल बेहाल हैं। शनिवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। नौतपा के पहले ही तपिश ने लोगों को बेहाल कर दिया। वहीं श्रमजीवी एक्सप्रेस में गर्मी की वजह दो यात्रियों की तबीयत बिगड़ गई।