बिक गया Karan Johar का धर्मा प्रोडक्शन, इस बिजनेस टाइकून ने 1000 करोड़ की डील में खरीदी आधी हिस्सेदारी
फिल्म निर्माता करण जौहर बीते दिनों से अपने धर्मा प्रोडक्शन को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही ये खबर आई थी कि ये प्रोडक्शन हाउस बिजनेसमैन मुकेश अंबानी ने खरीद लिया है। लेकिन ये महज अफवाह निकलीं। मगर अब ये ऑफिशियल हो गया है कि धर्मा प्रोडक्शन की 50 फीसदी हिस्सेदारी बिक गई है। आइए जानते हैं कि इसे किसने खरीदा है।
सिल्क ड्रेस में पलक तिवारी ने गिराई हुस्न की बिजलियां, जबरदस्त कॉन्फिडेंस के कायल हुए फैंस
किसी का भाई किसी की जान एक्ट्रेस पलक तिवारी अक्सर अपनी हॉटनेस को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। उनकी पिक्चर्स को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जाता है। बड़े पर्दे पर भले ही उन्होंने कुछ खास काम न किया हो लेकिन अपनी मासूमियत और दिलकश अदाओं से वह हर किसी का दिल जरूर जीत लेती हैं।
श्वेता तिवारी की बेटी पलक हॉटनेस के मामले में किसी से कम नहीं हैं। एक ओर जहां उनकी मां 40 पार की उम्र में भी अपने ग्लैमर से लोगों का दिल जीतती हैं, वहीं, पलक भी अपने स्टाइल स्टेटमेंट को टॉप प्रायरिटी पर रखती हैं। इन दिनों 'किसी का भाई किसी की जान' एक्ट्रेस अपने लेटेस्ट लुक और रैम्प वॉक को लेकर चर्चा में हैं।
ईशा अंबानी को मिला 'आइकन ऑफ द ईयर अवॉर्ड', इवेंट में स्टाइलिश अंदाज में एंट्री लेकर लूटी लाइमलाइट
बिजनेस की दुनिया में अंबानी परिवार का जिक्र हमेशा होता है। मुकेश अंबानी ने अपनी मेहनत से अपना साम्राज्य खड़ा किया है। वहीं उद्योग की दुनिया में उनकी बेटी ईशा अंबानी ने भी कम अचीवमेंट हासिल नहीं की है। हाल ही में उन्हें एक इवेंट में सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने अपने स्टाइल स्टेटमेंट से सबका दिल जीत लिया।
Box Office: करवा चौथ पर विक्की-विद्या के सुहागरात की सीडी देखने में दर्शकों ने दिखाई दिलचस्पी, जिगरा का हुआ हाल बेहाल
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की विक्की विद्या का वो वाला वीडियो का धमाल देखने को मिल रहा है। कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म ने पहले दिन से दर्शकों के दिलों पर राज किया है। फिल्म की रिलीज के दूसरे रविवार के आंकड़े सामने आ चुके हैं। वहीं इसी के साथ रिलीज हुई जिगरा का भी कलेक्शन डाटा सामने आ चुका है।
लंदन में प्रियंका चोपड़ा ने फिल्मी अंदाज में मनाया करवा चौथ, ट्रैक सूट में तैयार होकर अनोखे फैशन से लूटी वाहवाही
प्रियंका चोपड़ा विदेश में बसने के बाद भी अपने देसी स्वभाव के लिए चर्चित हैं। रविवार को पूरे देश में महिलाओं ने करवा चौथ का त्योहार सेलिब्रेट किया। इस फेस्टिवल को लंदन में प्रियंका चोपड़ा ने भी सेलिब्रेट किया लेकिन अनोखे अंदाज में। सोशल मीडिया पर उनके करवा चौथ की कुछ तस्वीरें आई हैं जिसमें एक्ट्रेस का दिलकश अंदाज देखने को मिला है।
रविवार 20 अक्टूबर को देशभर में करवा चौथ का त्योहार मनाया गया। सुहागन महिलाओं ने अपने पति के लिए व्रत रखा और उनकी लंबी उम्र की कामना की। करवा चौथ का त्योहार बॉलीवुड की एक्ट्रेस भी बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाती हैं।
एकता कपूर और उनकी मां शोभा के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज, 'गंदी बात' के चलते फंसी मुश्किल में
जानी-मानी प्रोड्यूसर एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। दोनों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसकी वजह उनकी वेब सीरीज गंदी बात सीजन 6 है। एकता अपनी मां के साथ आल्ट बालाजी नाम से एक ओटीटी प्लेटफॉर्म चलाती हैं।
सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता जीतेंद्र की बेटी एकता कपूर और उनकी पत्नी शोभा कपूर मुश्किल में फंस गए हैं। एकता और उनकी मां के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, वो भी पोक्सो एक्ट के तहत। यह मामला उनकी वेब सीरीज गंदी बात से जुड़ा है।
सलीम से 'शंकर' क्यों बन गए थे Salman Khan के पिता, किसने दिया था 'शोले' के लेखक को ये नाम?
इन दिनों सलमान खान का नाम गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से मिल रहीं धमकियों की वजह से सुर्खियां बटोर रहा है। इसके अलावा उनके परिवार को लेकर भी आए दिन खबरें सामने आती रहती हैं। इस बीच हम आपको सलमान के पिता और शोले फिल्म के लेखक सलीम खान के शंकर नाम के पीछे की सच्चाई बताने जा रहे हैं।
सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान हिंदी सिनेमा के वो दिग्गज लेखक हैं, जिनको लेकर तमाम तरह के अलग-अलग किस्से मौजूद हैं। उनकी प्रोफेशनल लाइफ और निजी जिंदगी से भी जुड़े कई रोचक तथ्य पढ़ने और सुनने को मिलते हैं। उनमें से एक हम आपको बताएंगे, जिसके बारे में शायद ही आपको पहले पता हो।
कंगना रनौत ने बताई चुड़ैलों की असली परिभाषा, सुनकर इम्प्रेस हुईं सामंथा रुथ प्रभु; यूं किया रिएक्ट
एक्ट्रेस व मंडी से सांसद कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी की रिलीज का उनके फैंस को काफी इंतजार है। एक्ट्रेस लगातार अपनी इस मूवी पर अपडेट शेयर करती रहती हैं। वहीं हाल ही में कंगना ने चुड़ैलों पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने चुड़ैलों की खूबी के बारे में बताया है। एक्ट्रेस की इस पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है।
कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप के सिर से उठा मां का साया, 83 साल की उम्र में हुआ देहांत
इस वक्त मनोरंजन जगत से बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार किच्चा सुदीप पर दुखों का पहाड़ टूट गया है क्योंकि उनकी मां सरोजा का 83 साल की उम्र में निधन हो गया है। लंबे वक्त से सुदीप की माता जी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं और अस्पताल में भर्ती थीं।
पिछले एक-दो महीने सिनेमा जगत की फैमिली के हिसाब से अच्छे नहीं गुजरे रहे हैं। सबसे पहले मलाइका अरोड़ा के पिता ने सुसाइड कर अपनी जान दे दी। इसके बाद हिमेश रेशमिया के पिता ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अब कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार किच्चा सुदीप की मां सरोजा संजीव का भी निधन हो गया है।
करवा चौथ 2024: लाल साड़ी, मंगलसूत्र, सिंदूर...अपने 'चांद' के लिए नई नवेली दुल्हन की तरह सजीं सोनाक्षी सिन्हा
देशभर में आज करवा चौथ त्योहार की धूम मची है। आज के दिन सुहागन महिलाएं करवा चौथ का व्रत रख रही हैं। आम महिलाएं जहां इस दिन पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रख कर इस त्योहार को मनाती हैं वहीं बॉलीवुड हीरोइनें भी इस मामले में पीछे नहीं हैं। अपने पहले करवा चौथ पर सोनाक्षी सिन्हा किसी नई नवेली दुल्हन की तरह तैयार हुई हैं।