'मुझसे पैसे लेता था, काम करने पर चिल्लाता था', नीना गुप्ता को याद आए मुंबई में एक्स ब्वॉयफ्रेंड संग बिताए दिन
नीना गुप्ता ने अपने करियर में कई नामी सितारों के साथ काम किया है। उन्होंने अमिताभ बच्चन से लेकर अनुपम खेर तक के साथ स्क्रीन शेयर किया है। प्रोफेशनल लाइफ में इतना नाम कमाने वालीं नीना की प्यार के मामले में पर्सनल लाइफ काफी उथल पुथल भरी रही है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड को लेकर बात की।
श्रुतिका के पति संग बैंकॉक जाएंगे Bigg Boss, कन्फेशन रूम में ट्रिप के साथ-साथ अपनी पत्नी के बारे में किया खुलासा
बिग बॉस के पिछले एपिसोड में विवियन और रजत ने एक दूसरे के सामने खुद को मजबूत दिखाने के लिए अपने-अपने बारे में सारे फैक्ट्स गिनाए। घर के अंदर जनरल इलेक्शन शुरू हो गया है और सभी को दूसरों से बेहतर साबित करने की होड़ में लगे हैं। एक ओर घर में ये नजारा है तो दूसरी ओर श्रुतिका ने बिग बॉस को तमिल सिखाई।
मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में दिखा सितारों का मेला, रेखा ने अदाओं तो कृति सेनन के लुक्स ने लूटी महफिल
दिवाली फेस्टिवल को हर कोई अपने-अपने तरीके से एंजॉय करता है। बॉलीवुड सितारे भी इस फेस्टिवल को धूमधाम से मनाने में पीछे नहीं हैं। यहां रोज अलग-अलग दिन कई सेलेब्स के घर पर ग्रैंड दिवाली पार्टी का आयोजन किया जाता है। इस लिस्ट में सबसे टॉप पर नाम है मनीष मल्होत्रा का। हाल ही में डिजाइनर ने अपने घर पार्टी रखी थी।
लॉरेंस बिश्नोई की धमकियों के बीच दुबई जाएंगे Salman Khan, इस जरूरी काम के लिए लिया फैसला
गैंगस्टार लॉरेंस बिश्नोई के गैंग की तरफ से लगातार मिल रहीं जानलेवा धमकियों को लेकर सुपरस्टार सलमान खान खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। एक्टर की सिक्योरिटी भी अब काफी तगड़ी कर दी गई है। इस बीच एक जरूरी इवेंट के लिए सलमान बहुत जल्द दुबई जाने वाले हैं। दबंग रीलोडेड इवेंट दिसंबर में होने वाला है।
राजनेता बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद से सलमान खान के फैंस लगातार उनकी चिंता कर रहे हैं। सिद्दीकी की मौत की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ने ली है और इसने भाईजान को भी मारने की धमकी दी।
सिंघम : बाजीराव सिंघम की पुलिस फोर्स में हुई एक और एक्टर की भर्ती, नाम सुनकर बोलेंगे- अब मनेगी असली दिवाली
इस बार रोहित शेट्टी ने ऑडियंस की दिवाली को धमाकेदार बनाने की ठान ली है। उनकी मल्टीस्टारर कॉप यूनिवर्स की फिल्म सिंघम अगेन की रिलीज को बस अब से कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। ऐसे में अब निर्देशक रोहित शेट्टी ने ऑडियंस को एक और बड़ा सरप्राइज दे दिया है। बाजीराव सिंघम की पुलिस फोर्स में अब अर्जुन राणावत की एंट्री हुई है।
अजय देवगन-दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'सिंघम अगेन' का फैंस को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। इस बार 'बाजीराव सिंघम' की पुलिस फोर्स और भी ज्यादा ताकतवर होने वाली है, क्योंकि उसमें रणवीर सिंह से लेकर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ जैसे बड़े-बड़े सितारे शामिल हो रहे हैं।
कभी शादी को इनकार कर घर से भाग गई थीं सीमा सजदेह, अब उसी शख्स पर आया Salman Khan की EX-भाभी का दिल
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का रिश्ता टूटने के कुछ सालों बाद ही सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान और उनकी पत्नी सीमा सजदेह ने भी तलाक ले लिया था। दोनों ने साल 2022 में तलाक ले लिया था। सोहेल खान से अलग होने के बाद अब सलमान खान की एक्स भाभी को एक बार फिर से प्यार हो गया है।
सोहेल खान की एक्स वाइफ और फैशन डिजाइनर सीमा सजदेह की लव लाइफ काफी फिल्मी रही है। सीमा खान की पहचान पहले सिर्फ अभिनेता की पत्नी और सलमान खान की भाभी के तौर पर थी, लेकिन अब वह अपने नेटफ्लिक्स के शो 'फेबुलस लाइफ वर्सेस बॉलीवुड वाइफ्स' के बाद से ही लगातार चर्चा में बनी हुई हैं
राखी की एक जिद की वजह से Amitabh Bachchan ने रात 2 बजे तक किया था शूट, बोले - उन्हें सेट से बाहर मत जाने दो
अमिताभ बच्चन के फिल्मी करियर में राखी गुलजार एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिनके साथ उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया। दोनों ने कुल 13 फिल्मों में काम किया जिनमें से 11 हिट थीं। वहीं एक्टर भी अपनी फेवरेट एक्ट्रेस के लिए काफी त्याग करते हैं। इसका एक उदाहरण एक रिश्ता द बॉन्ड ऑफ लव के दौरान देखने को मिला।
तृप्ति डिमरी के प्यार में डूबे कार्तिक आर्यन, Bhool Bhulaiyaa 3 के नए गाने में दिखी जबरदस्त सिजलिंग केमेस्ट्री
कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म भूल भुलैया 3 रिलीज से बस कुछ ही दिनों की दूरी पर है। मेकर्स ज्यादा से ज्यादा लोगों को थिएटर्स में लाने में कोई कसर नहीं छोड़ते नजर आ रहे हैं। कुछ दिन पहले पिटबुल और दिलजीत दोसांझ की आवाज में भूल भुलैया 3 का पहला गाना रिलीज किया था। अब फिल्म का सेकंड सॉन्ग भी दर्शकों के सामने रख दिया गया है।
भूल भुलैया 3' फिल्म इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। दिवाली पर 'सिंघम अगेन' के साथ धमाका करने वाली इस मूवी में एक बार फिर 'रुह बाबा' अपना कमाल दिखाते नजर आएंगे। 'भूल भुलैया 3' के ट्रेलर को लोगों का जबरदस्त रिस्पांस मिला।
ऋतिक रोशन की War 2 में हुई इस सुपरस्टार की एंट्री, 500 करोड़ की फिल्म देकर मचाया था तहलका?
सुपरस्टार ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर 2 को लेकर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है। इस मूवी में उनके साथ साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर भी नजर आने वाले हैं। लेकिन इस बीच वॉर 2 (War 2) में एक और हिंदी सिनेमा के एक दिग्गज अभिनेता की एंट्री की खबर सामने आ रही है। खास बात ये है कि इस एक्टर के पास 500 करोड़ की फिल्म है।
आमिर खान बन पाएंगे एक परफेक्ट सिंगर, हिंदी सिनेमा के इस दिग्गज अभिनेता-गायक का रोल हुआ ऑफर?
आमिर खान को बॉलीवुड का मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है। वह जो भी किरदार अदा करते हैं उसमें कुछ इस कदर रम जाते हैं कि मानों सामने वही इंसान खड़ा हो। पीके दंगल और थ्री-इडियट्स जैसी सुपरहिट फिल्मों के बेताज बादशाह आमिर खान अब जल्द ही पर्दे पर अपनी आवाज से करोड़ों लोगों का दिल जीतने वाले सिंगर का किरदार अदा कर सकते हैं।