Skip to main content

सहारनपुर में एक पटाखा फैक्ट्री में शनिवार सुबह भीषण विस्फोट हो गया जिससे कई श्रमिकों की मौत हो गई। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के गांव में भी इसकी आवाज सुनाई दी। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर से औद्योगिक सुरक्षा के महत्व पर सवाल उठाए हैं।

देवबंद। मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे पर जड़ौदा जट के पास स्थित पटाखा फैक्ट्री में शनिवार सुबह करीब सात बजे भीषण विस्फोट हो गया। हादसे में कई श्रमिकों की मौत हो गई। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के गांव में भी इसकी आवाज सुनाई दी।

ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो फैक्ट्री से आधा किलोमीटर दूर तक मांस के चीथड़े बिखरे हुए थे। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर डीएम मनीष बंसल और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण भी मौके पर पहुंच गए।

धमाके के बाद पहुंची पुलिस की टीम।

नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं।

News Category