Skip to main content

नागपुर न्यूज़: नागपुर के ईंट भट्टे में फटा बॉयलर, एक शख्स की मौत; 9 घायल

नागपुर न्यूज़: नागपुर के ईंट भट्टे में फटा बॉयलर, एक शख्स की मौत; 9 घायल

महाराष्ट्र के नागपुर जिले से सुबह एक ईंट भट्टा में विस्फोट होने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है ईंट भट्टे में बॉयलर फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। यह घटना मौदा तालुक स्थित ईंट के भट्टे में हुई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

हिमाचल के कुल्लू में जलकर खाक हुआ दो मंजिला मकान, लाखों का हुआ नुकसान

हिमाचल के कुल्लू में जलकर खाक हुआ दो मंजिला मकान, लाखों का हुआ नुकसान

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के अंतर्गत निरमंड तहसी  में मौजूद एक गांव में आग लग गई। इस घटना से मकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया। गनीमत है कि जिस समय यह घटना घटी उस दौरान कोई भी व्यक्ति घर में मौजूद नहीं था। पीड़ितों को फौरी राहत के तौर पर दस हजार रुपए दिए गए हैं।

हिमाचल में बाढ़ से अब तक 16 लोगों की मौत, 39 अभी भी लापता; पांच राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

हिमाचल में बाढ़ से अब तक 16 लोगों की मौत, 39 अभी भी लापता; पांच राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ की घटना से अब तक 16 लोगों की मौत हो गई है जबकि 39 लोग अभी भी लापता है। बीते सोमवार को शिमला के सुन्नी बांध के पास डोगरी में दो शव मिले। इनमें एक लड़की व पुरुष शामिल है। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

केदारनाथ रेस्क्यू: 11452 यात्रियों को किया गया रेस्क्यू, अभी भी केदारनाथ धाम में सौ यात्री फंसे हुए

केदारनाथ रेस्क्यू: 11452 यात्रियों को किया गया रेस्क्यू, अभी भी केदारनाथ धाम में सौ यात्री फंसे हुए

केदारनाथ रेस्क्यू केदारनाथ धाम व पैदल मार्ग पर सेना डीडीआरएफ एनडीआरएफ एसडीआरएफ पुलिस के जवानों का संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अब तक 11 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों व स्थानीय लोगों का सफलता पूर्वक रेस्क्यू किया जा चुका है। ड्रोन से जंगलों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। अब तक कुल चार शव बरामद किए जा चुके हैं।

Himachal Disaster: बांध में चार दिन बाद मिला महिला का शव, कान की बालियों के फोटो देख छलक पड़े ग्रामीणों के आंसू

Himachal Disaster: बांध में चार दिन बाद मिला महिला का शव, कान की बालियों के फोटो देख छलक पड़े ग्रामीणों के आंसू

Himachal Disaster हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से लोगों के दिलों में दहशत फैल गई है। मरने वालों की संख्‍या 11 हो गई है। वहीं 40 अभी भी लापता हैं। चार दिन बाद सुन्नी बांध से महिला का शव मिला है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं प्रशासन की टीम ने कान की बालियां गांव के लोगों को दिखाई है।

सागर एसिडेंट: 9 मासूमों की मौत के बाद CM मोहन यादव की बड़ी कार्रवाई, DM-SP समेत हटाए गए ये अधिकारी

सागर एसिडेंट: 9 मासूमों की मौत के बाद CM मोहन यादव की बड़ी कार्रवाई, DM-SP समेत हटाए गए ये अधिकारी

मध्य प्रदेश के सागर में दीवार गिरने से 9 बच्चों की मौत हो गई जबकि 2 घायल हैं। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए सीएम मोहन यादव ने जिला कलेक्टर पुलिस अधीक्षक और उप-विभागीय मजिस्ट्रेट को हटाने का आदेश दिया है। सागर कलेक्टर दीपक आर्य को भोपाल में राज्य सचिवालय में उप सचिव के रूप में ट्रांसफर किया गया है।

ट्रेन की चपेट में आए नायब सूबेदार, हाथ कटकर पटरी पर गिरा; पैर का पंजा भी कटा

ट्रेन की चपेट में आए नायब सूबेदार, हाथ कटकर पटरी पर गिरा; पैर का पंजा भी कटा

उत्तराखंड के हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से कुमाऊं रेजिमेंट के नायब सूबेदार का बायां हाथ कटकर पटरी पर गिर गया। वहीं दाएं पैर का पंजा भी कट गया। जवान को तुरंत जीआरपी के जवानों ने उपचार के लिए एसटीएच ले गए। जहां से उन्हें आर्मी अस्पताल बरेली में रेफर कर दिया गया है। वहीं जवान का हाथ दूसरे टेंपों से अस्पतला पहुंचाया गया।

Uttarakhand न्यूज़: जौनसार-बावर व पछवादून में भूस्खलन से 18 मोटर मार्ग बंद, किसानों की उपज नहीं पहुंच पा रही मंडी

Uttarakhand न्यूज़: जौनसार-बावर व पछवादून में भूस्खलन से 18 मोटर मार्ग बंद, किसानों की उपज नहीं पहुंच पा रही मंडी

जौनसार-बावर व पछवादून में भूस्खलन से 21 मोटर मार्गों पर आवागमन ठप हो गया। पहाड़ी से मलबा आने से लोक निर्माण विभाग साहिया के पांच पीएमजीएसवाई कालसी के दो लोक निर्माण विभाग चकराता के आठ लोक निर्माण विभाग अस्थाई निर्माण खंड देहरादून के तीन मोटर मार्ग बंद होने से करीब 70 गांवों खेड़ों मजरों में रहने वाले ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है।

300 मौतें... हजारों घायल और देश में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू; आखिर हिंसा की आग में क्यों धधक रहा बांग्लादेश?

300 मौतें... हजारों घायल और देश में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू; आखिर हिंसा की आग में क्यों धधक रहा बांग्लादेश?

बांग्लादेश पिछले एक महीने से हिंसा की आग में जल रहा है। हालात इतने खराब हैं कि पूरे देश में अनिश्चित काल के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया है। साथ ही प्रदर्शन को दबाने के लिए देश में इंटरनेट सेवा पर बैन लगा दिया गया है। हाईवे और सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वाले छात्रों पर पुलिस गोली मारने के साथ में आंसू गैस के गोले छोड़ रही है।

मध्य प्रदेश के सागर में भरभराकर गिरी दीवार, 8 बच्चों की मौत; मची चीख-पुकार

RGA न्यूज़:- मध्य प्रदेश के सागर में भरभराकर गिरी दीवार, 8 बच्चों की मौत; मची चीख-पुकार

शाहपुर में हरदौल मंदिर में शिवलिंग निर्माण एवं भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। सावन के महीने में मंदिर में सुबह से शिवलिंग बनाने का काम चल रहा था। शिवलिंग बनाने के लिए आठ से 14 साल के बच्चे भी पहुंचे थे। बच्चे जब शिवलिंग बना रहे थे तभी मंदिर परिसर के बगल वाली कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार करीब पचास साल पुरानी थी।