Skip to main content

Punjab Fire न्यूज़: जालंधर बस स्‍टैंड के पास होटल में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की टीम; मची अफरा-तफरी

Punjab Fire न्यूज़: जालंधर बस स्‍टैंड के पास होटल में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की टीम; मची अफरा-तफरी

पंजाब Fire न्यूज़ पंजाब के जालंधर बस स्‍टैंड के पास होटल में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। मौके पर दमकल विभाग की टीम पहुंची। आग पर दो घंटे की कड़ी मशक्‍कत के बाद काबू पाया गया। होटल में रह रहे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। सूचना के मुताबिक किसी भी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं देखा गया है।

हिमाचल के बसोली में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 35 लोग घायल

हिमाचल के बसोली में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 35 लोग घायल

हिमाचल प्रदेश के बसोली में बड़ा हादसा सामने आया है। श्रद्धालुओं से भीर ट्रैक्‍टर ट्राली पलट गई। हादसे में 35 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में बच्चे व महिलाओं की संख्या ज्यादा है। पुलिस ने राहत व बचाव का कार्य शुरू कर दिया है। हादसे की जांच जारी है।

वायनाड भूस्खलन में मृतकों की संख्या हुई 413, अभी भी 152 लोग लापता; 150 से ज्यादा शवों के अंग हुए बरामद

वायनाड भूस्खलन में मृतकों की संख्या हुई 413, अभी भी 152 लोग लापता; 150 से ज्यादा शवों के अंग हुए बरामद

केरल के वायनाड में हुए भूस्खलन ने तबाही मचा दी है। वायनाड में 10वें दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अब तक वायनाड में मृतकों की संख्या बढ़कर 413 पहुंच चुकी है और 152 लोग अभी भी लापता है जिन्हें ढूंढा जा रहा है। अधिकारियों की एक टीम के नेतृत्व में रक्षा और अन्य एजेंसियों के 1000 से अधिक लोगों ने सुबह-सुबह तलाशी अभियान शुरू कर दिया था।3 तक पहुंच गई है। अभी भी 152 लोग लापता हैं और उनकी तलाश 10वें दिन भी जारी है।

Kedarnath: फंसे यात्रियों को निकालने के लिए दिन-रात जुटी Army-NDRF-SDRF, 1166 कर्मवीरों ने बचाई 12 हजार जान

Kedarnath: फंसे यात्रियों को निकालने के लिए दिन-रात जुटी Army-NDRF-SDRF, 1166 कर्मवीरों ने बचाई 12 हजार जान

केदारनाथ धाम 31 जुलाई की रात रुद्रप्रयाग में गौरीकुंड भीमबली और लिनचोली के मध्य अतिवृष्टि के कारण केदारनाथ पैदल मार्ग कई स्थानों पर ध्वस्त हो गया था। वर्ष 2013 की आपदा के 11 वर्ष बाद केदारघाटी में फिर से प्रकृति का तांडव देखने को मिला। दोनों आपदाओं में परिस्थितियां लगभग समान थीं।1166 कर्मवीरों की मेहनत रंग लाई और 12 हजार तीर्थ यात्रियों को सकुशल निकाल लिया गया।

पंजाब न्यूज़: कपूरथला में स्कूली बस और प्राइवेट बस में टक्कर, कई बच्चे चोटिल; ड्राइवर फरार

पंजाब न्यूज़: कपूरथला में स्कूली बस और प्राइवेट बस में टक्कर, कई बच्चे चोटिल; ड्राइवर फरार

पंजाब के कपूरथला में स्कूली बस और प्राइवेट बस में बुधवार को टक्कर हो गई। हादसे के बाद से प्राइवेट बस के ड्राइवर को राउंड अप किया गया। हालांकि स्कूली बस का ड्राइवर दुर्घटना के तुरंत बाद फरार हो गया। इस हादसे में कई बच्चे चोटिल हुए हैं। पुलिस ने दोनों बसों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

अगले मानसून से पहले कुल्लू से मनाली तक के सड़क की सुधरेगी स्थिती, कटाव को रोकने के लिए NHAI ने तैयार किया प्लान

हिमाचल में एनएचएआई कुल्लू से मनाली तक सड़क को ब्यास नदी के कारण होने वाले नुकसान का अब स्थायी समाधान करेगा। इसके लिए एनएचएआई ने देश-विदेश के कई विशेषज्ञों के सुझाव मांगे थे। एनएचएआई के कंसल्टेंट ने इस समस्या के लिए अलग-अलग सुझाव दिए हैं। अगले मानसून से पहले इसके स्थायी समाधान का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

मंडी:- मानसून सीजन में कुल्लू से मनाली तक सड़क को ब्यास नदी के कारण होने वाले नुकसान का अब स्थायी समाधान होगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने इस संबंध में प्रयास तेज कर दिए हैं।

सुषमा सेठ पर टूटा दुखों का पहाड़, 24 साल की उम्र में नातिन का हुआ निधन

वेटरन एक्ट्रेस सुषमा सेठ को लेकर एक इस वक्त बेहद बुरी खबर सामने आ रही हैं। अभिनेत्री की नातिन मिहिका शाह (Mihika Shah Death) का निधन का हो गया है। महज 24 साल की उम्र में मिहिका ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके देहांत की जानकारी खुद मिहिका की मां और एक्ट्रेस दिव्या सेठ (Divya Seth) ने सोशल मीडिया पर दी है।

नाले में गिरने से मां-बच्चे की मौत का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, आज अदालत में होगी सुनवाई

नाले में गिरने से मां-बच्चे की मौत का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, आज अदालत में होगी सुनवाई

दिल्ली हाई कोर्ट में आज मां और बेटे की मौत के मामले में सुनवाई होगी। बता दें गाजीपुर में खोड़ा कालोनी निवासी तनुजा बिष्ट और उनके तीन साल के बेटे प्रियांश की नाले में डूबकर जान चली गई थी। तेज बारिश होने के कारण सड़कों पर भारी जलभराव हुआ था। जिस कारण नाले का भी पता नहीं चल रहा था। इस हादसे को पांच दिन से ज्यादा बीत चुके हैं।

पंजाब न्यूज़: लुधियाना में स्कूल बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, हादसे में एक बच्चे की मौत; पांच छात्र घायल

लुधियाना के जगराओं शहर में आज सवेरे एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक स्कूल बस साइंस कॉलेज के पास एक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में एक छह साल के बच्चे की मौत हो गई जबकि पांच अन्य छात्र घायल हो गए। घायल बच्चों को इलाज के लिए जगराओं के प्राइवेट कल्याणी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बिहार न्यूज़: औरंगाबाद में तालाब से गेंद निकालने गए दो बच्चों की डूबने से मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम

बिहार न्यूज़: औरंगाबाद में तालाब से गेंद निकालने गए दो बच्चों की डूबने से मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम

Aurangabad न्यूज़ बिहार के औरंगाबाद जिले से दो बच्चों के तालाब में डूबने की खबर है। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने औरंगाबाद-रफीगंज मार्ग को ब्लॉक कर दिया। इससे आने-जाने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। बताया जा रहा है कि घटना से पहले कुछ बच्चे तालाब किनारे गेंद से खेल रहे थे। खेलते-खेलते गेंद तालाब में चली गई थी।