Skip to main content

पता चल गई डेट! थिएटर के बाद इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दहाड़ेगी नरसिम्हा

अश्विन कुमार की एनिमेटेड माइथोलॉजिकल ड्रामा महावतार नरसिम्हा सिनेमाघरों में हिट रही। पहले दिन धीमी शुरुआत के बाद फिल्म ने वर्ड ऑफ माउथ के चलते 50 दिनों तक सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन किया। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 325 करोड़ का कलेक्शन किया। अब यह फिल्म बहुत जल्द ओटीटी पर भी आने वाली है।

निर्देशक अश्विन कुमार की एनिमेटेड माइथोलॉजिकल ड्रामा महावतार नरसिम्हा जब सिनेमाघरों में आई तो इसने धूम मचा दी। फिल्म मूल रूप से एक तमिल फिल्म थी जिसे हिंदी के साथ अन्य पांच भाषाओं में रिलीज किया गया है।

मां बोली बेटी को खींच ले गया तेंदुआ, दो घंटे बाद छोटी बहन ने पुल‍िस को बताई ऐसी बात... सब रह गए हैरान

सीतापुर के मछरेहटा में एक महिला ने अफवाह फैलाई कि तेंदुआ उसकी बेटी को उठा ले गया। वन विभाग और पुलिस ने जांच की तो कहानी झूठी निकली। पूछताछ में पता चला कि युवती अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी और मां ने झूठी कहानी बनाई। पुलिस युवती को ढूंढने की कोशिश कर रही है। महिला के खिलाफ अफवाह फैलाने के संबंध में तहरीर दे दी गई है।

लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस का राजगीर तक विस्तार, रेलवे ने जारी किया नया टाइम टेबल

रेलवे बोर्ड ने लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस का विस्तार राजगीर तक करने का फैसला किया है जिसकी समय-सारणी जारी हो चुकी है। यह ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से पटना के बीच चल रही थी। दानापुर मंडल के एडीआरएम ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। यह विस्तार क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा देगा जिससे यात्रियों को राजगीर तक सुगम यात्रा करने में सुविधा होगी।

11 अगस्त को मनीषा कहां-कहां गई थी? CBI की टीम ने क्रिएट किया 'सीन ऑफ क्राइम', भिवानी केस में पढ़ें अब तक का अपडेट

भिवानी में शिक्षिका मनीषा की मौत की जांच कर रही सीबीआई टीम ने सिंघानी गांव पहुंचकर खाद विक्रेता देवेंद्र से पूछताछ की जिस पर कीटनाशक दवा बेचने का आरोप है। टीम ने सीसीटीवी फुटेज जांची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीबीआई ने प्ले स्कूल संचालकों स्टाफ और परिजनों सहित कई लोगों से पूछताछ की है।

भिवानी। शिक्षिका मनीषा की मौत मामले की जांच कर रही सीबीआई टीम तीन दिन रेस्ट हाउस में जांच करने के बाद वीरवार को एक बार फिर सिंघानी गांव पहुंची। जहां टीम ने खाद बीज दुकानदार देवेंद्र से पूछताछ की।

'दो साल पहले ही दे दी थी जानकारी', राहुल गांधी के आरोपों पर चुनाव आयोग का करारा जवाब

चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि मतदाता सूची से ऑनलाइन नाम हटाने या जोड़ने का अधिकार केवल उपजिलाधिकारी स्तर के अधिकारी के पास है। आयोग ने बताया कि राहुल गांधी ने जो जानकारी मांगी थी वह पहले ही पुलिस को दी जा चुकी है। आयोग ने स्वयं इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

राहुल गांधी के आरोपों के जवाब में चुनाव आयोग पूरी तैयारी के साथ उतरा। राहुल ने जो जानकारी मांगी चुनाव आयोग ने तिथि के साथ बता दिया कि दो साल पहले ही वह मामले की जांच कर रही पुलिस को दिया जा चुका है।

ट्रंप के साथ ट्रेड डील, पुतिन से बिजनेस पर बात... FTA का मास्टर प्लान तैयार, भारत की बढ़ेगी ताकत

भारत रूस के साथ अपने आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में अग्रसर है। यूरेशियन इकोनॉमिक यूनियन के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर तेज़ी से बातचीत के लिए एक रोडमैप को मंजूरी दी गई है। नवंबर 2025 में पहले दौर की वार्ता भारत में होगी। इस समझौते से भारत को रूस के साथ बढ़ते व्यापार घाटे को कम करने में मदद मिल सकती है।