Skip to main content

IND vs PAK Playing 11: टीम इंडिया की No Handshake पॉलिसी जारी, दो बदलावों के साथ उतरा भारत

ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान को मात देने के बाद टीम इंडिया एक बार फिर तैयार है। सुपर-4 में आज भारत और पाकिस्तान का सामना है। इस मैच में भी भारत ने हाथ न मिलाने की रणनीति अपनाई है और टॉस के समय भारतीय कप्तान ने पाकिस्तानी कप्तान से हाथ नहीं मिलाया।

लाल किले के आसपास बड़ा ट्रैफिक बदलाव, एडवाइजरी जारी; देखें नई पार्किंग और रूट

दिल्ली में लाल किले के मैदान में रामलीला और दशहरा उत्सव के कारण यातायात प्रभावित रहेगा। यातायात पुलिस ने 3 अक्टूबर तक कुछ मार्गों पर डायवर्जन की घोषणा की है। लोगों को नेताजी सुभाष मार्ग से बचने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है। पार्किंग के लिए विशेष व्यवस्था की गई है और आयोजकों के लिए निर्देश जारी किए गए हैं।

GST रिफॉर्म, स्वदेशी अभियान और आर्थिक प्रगति... राष्ट्र के नाम सम्बोधन में पीएम मोदी बताया कैसा होगा नया भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी के नए स्वरूप में राज्यों को आर्थिक प्रगति का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया है। उन्होंने राज्यों से उत्पादन और आर्थिक निवेश का माहौल बनाने का आह्वान किया। पीएम मोदी ने कहा कि हर राज्य को विकास की दौड़ में बराबर का साझीदार बनाना उनका लक्ष्य है।

जीएसटी के नए स्वरूप के साथ टैक्स सुधारों के अगले दौर में राज्यों को आर्थिक प्रगति का अविभाज्य हिस्सा बताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्यों से अपने-अपने यहां उत्पादन तथा आर्थिक निवेश का माहौल बनाने का आहृवान किया है

'परिवारों पर पड़ सकता है असर', ट्रंप ने फोड़ा H-1B वीजा बम तो भारत का आया पहला रिएक्शन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एच-1बी वीजा की सालाना फीस बढ़ाकर एक लाख डॉलर कर दी है। विदेश मंत्रालय ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार ने अमेरिकी H1B वीजा कार्यक्रम पर प्रस्तावित प्रतिबंधों से संबंधित रिपोर्ट देखी हैं। इस उपाय के मानवीय परिणाम होने की संभावना है क्योंकि इससे परिवारों को व्यवधान का सामना करना पड़ सकता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब एच-1बी वीजा बम फोड़ा है। उन्होंने इसकी सालाना फीस बढ़ाकर एक लाख डॉलर कर दी है। मामले पर भारत की पहली प्रतिक्रिया आई है।

ट्रंप के H1B वीजा फीस से बेफिक्र, ये हैं अमेरिका में सबसे ज्यादा भारतीय कर्मचारियों वाली 'स्वदेशी' IT कंपनियां

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एच1बी वीजा 100000 डॉलर की भारी फीस लगाने के फैसले से चर्चा हो रही है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज अमेरिका में सबसे अधिक भारतीयों को नौकरी देने वाली कंपनी है जिसके 22700 कर्मचारी हैं।मोहनदास पई के अनुसार इससे अमेरिकी कंपनियां ऑफशोरिंग बढ़ाएंगी जिससे भारत को लाभ होगा।

रात में शराब की बोतल और गिलास छोड़कर भागे, 200 से अधिक पियक्कड़ पकड़े गए, प्रयागराज पुलिस की सड़कों पर दिखी सख्ती

प्रयागराज पुलिस ने रात में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों और बाइकर्स के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 200 से अधिक लोगों को शराब पीते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने 130 बाइकों और पांच कारों का चालान किया साथ ही 23 बाइकों को सीज भी किया। इस दौरान हड़कंप मचा रहा। 

पटना में जल्द चलेगी वाटर मेट्रो, 908 करोड़ का MOU हुआ साइन

पटना में जल्द ही वाटर मेट्रो का ट्रायल शुरू होगा जो दीघा घाट से कंगन घाट तक चलेगी। इस परियोजना के लिए राज्य पर्यटन विभाग और भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के बीच समझौता हुआ है जिसमें 908 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह वाटर मेट्रो पर्यावरण के अनुकूल होगी और पर्यटन को बढ़ावा देगी जिससे यात्रियों को सुरक्षित और टिकाऊ यात्रा का अनुभव मिलेगा। 

पटना। राजधानी में वाटर मेट्रो का बहुत जल्द ट्रायल शुरू होगा। सबसे पहले गंगा नदी में दीघा घाट से वाया एनआइटी कंगन घाट तक वाटर मेट्रो चलेगी।