Skip to main content

बरेली समाचार

बरेली: आज राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संस्थान द्वारा काशी धाम बृद्धाश्रम में राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संस्थान द्वारा हर माह की तरह मेडिकल चेकअप एवं फल मिठाई नाश्ता वितरण किया गया, एवं भोजन व्यवस्था की गई, कार्यक्रम आज दीपक गौतम जी जिला उपाध्यक्ष, एवं डिवीजनल मैनेजर जीवन बीमा निगम सेवानिवृत्त द्वारा किया गया, राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संस्थान के सभी सेवकों का सहयोग रहा, राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संस्थान की अध्यक्ष, कनिष्ठ सेवक नीलिमा पाठक ने कहा हमारा उद्देश्य मात्र खाना या आवश्यक वस्तुएं प्रदान करने से अधिक इस बात पर रहता है, इस तरह नियमित कार्यक्रम रहने से हम आप सबसे कम से कम महीने में एक या दो बार मिल सकते हैं, आपसे संवाद स्थापित कर सकते हैं, और आप सबके मन को सुनना, और कोई समस्या है तो उसका समाधान करना रहता है, कार्यक्रम आयोजक दीपक गौतम ने कहा हम सब लोग आप सबसे मिलकर आपको परिवार के साथ होने का एहसास दिलाने का प्रयास करते हैं, कोषाध्यक्ष विपिन शर्मा जी ने कहा आप सबके साथ बात करने या आपकी समस्याओं को साझा करने और उनका समाधान करने से हमें मानसिक सुकून मिलता है, इसी तरह उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने बुजुर्गों को सम्बोधित कर उन्हें सहज बनाने और अपनापन महसूस कराने हेतु कहा कि यह हम सबका सौभाग्य है जो आप सबकी सेवा करने का माध्यम हमें मिला, अंत में शिवकुमार जी जिला उपाध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया, तत्पश्चात जिला उपाध्यक्ष शांतनु शर्मा के आवास पर जाकर उनके पिताजी के श्रीचरणों में विलीन होने पर उन्हें दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की, और दुःख के समय में राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संस्थान परिवार शांतनु शर्मा और उनके परिवार के साथ है यह आश्वासन दिया, कार्यक्रम में मुख्य रूप से दीपक गौतम  शिवकुमार शर्मा, मधु शर्मा,मधु अवस्थी, विपिन शर्मा जूही शर्मा,गरिमा त्रिपाठी, नितिन शर्मा, प्रवीण उपाध्याय, अनीता शर्मा, हरीश मिश्रा, मीनाक्षी गौतम, अमित शर्मा नीलिमा पाठक ,शिवलेस पांडे आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।

News Category