Skip to main content

PAK vs BAN: बांग्‍लादेश से हारा पाकिस्‍तान तो सोशल मीडिया पर आया मीम्‍स का सैलाब, नेटिजन्‍स ने जमकर उड़ाई खिल्‍ली

PAK vs BAN: बांग्‍लादेश से हारा पाकिस्‍तान तो सोशल मीडिया पर आया मीम्‍स का सैलाब, नेटिजन्‍स ने जमकर उड़ाई खिल्‍ली

बांग्‍लादेश ने रविवार को इतिहास रच दिया। रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्‍ट मैच में बांग्‍लादेश ने पाकिस्‍तान को 10 विकेट से रौंदा। बांग्‍लादेश ने पहली बार पाकिस्‍तान को टेस्‍ट क्रिकेट में हराया है। बांग्‍लादेश से हार के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्‍तान टीम की जमकर खिल्‍ली उड़ाई जा रही है। एक्‍स पर मीम्‍स का सैलाब आ गया है। सोशल मीडिया यूजर्स पाकिस्‍तान के मजे ले रहे हैं।

UP T20 League 2024 का आज से होगा आगाज, जानें कब-कहां और कैसे देखें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

UP T20 League 2024 का आज से होगा आगाज, जानें कब-कहां और कैसे देखें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

गोरखपुर लायंस कानपुर सुपरस्टार्स काशी रुद्रस नोएडा सुपर किंग्स लखनऊ फाल्कन्स और मेरठ मावेरिक्स छह टीमें हैं जो 25 अगस्त से 14 सितंबर के बीच खेलेंगी। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) इस टूर्नामेंट का आयोजन करता है। टूर्नामेंट में कुल 34 मैच खेले जाएंगे और फाइनल 14 सितंबर को होगा। सभी मैच लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।

ENG vs SL: जो रूट ने एक तीर से किए दो शिकार, राहुल द्रविड़-एलन बॉर्डर को छोड़ दिया पीछे

ENG vs SL: जो रूट ने एक तीर से किए दो शिकार, राहुल द्रविड़-एलन बॉर्डर को छोड़ दिया पीछे

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले मैच में पांच विकेट से जीत हासिल की। इस जीत में टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज जो रूट की अहम भूमिका रही। रूट ने इस मैच की चौथी पारी में अर्धशतक जमाया जो टीम की जीत का कारण बना और इस एक पारी के साथ ही रूट ने राहुल द्रविड़-एलन बॉर्डर जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है।

ENG vs SL Test: पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने श्रीलंका को पांच विकेट से हराया, जो रूट ने खेली जुझारू पारी

ENG vs SL Test: पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने श्रीलंका को पांच विकेट से हराया, जो रूट ने खेली जुझारू पारी

इंग्लैंड ने पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका को पांच विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। श्रीलंका ने इंग्लैंड को 205 रन का लक्ष्य दिया था। श्रीलंका की तरफ से कामिंडू मेंडिस ने शानदार शतकीय पारी खेली थी। हालांकि इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने जुझारू पारी खेलते हुए नाबाद 62 रन बनाए और टीम को जीत दिला दी।

मनु भाकर अब बनेंगी क्रिकेटर! सूर्यकुमार यादव से सीख रही हैं टेक्नीक, खुद किया खुलासा

मनु भाकर अब बनेंगी क्रिकेटर! सूर्यकुमार यादव से सीख रही हैं टेक्नीक, खुद किया खुलासा

पेरिस ओलंपिक-2024 में भारत को दो मेडल दिलाने वाली युवा निशानेबाज मनु भाकर ने सूर्यकुमार यादव से मुलाकात की है। मनु ने सूर्यकुमार यादव से क्रिकेट सीखा है। निशानेबाजी से पहले मनु ने कई खेलों में हाथ आजमाया था। आखिर में वह निशानेबाजी में ही रम गईं। सू्र्यकुमार और मनु की मुलाकात की फोटो इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

मोहम्मद रिजवान लिपस्टिक लगाता है, कबूतर की तरह कूदता है', भारतीय अंपायर अनिल चौधरी ने पाकिस्तानी क्रिकेटर का सरेआम उड़ाया मजाक

'मोहम्मद रिजवान लिपस्टिक लगाता है, कबूतर की तरह कूदता है', भारतीय अंपायर अनिल चौधरी ने पाकिस्तानी क्रिकेटर का सरेआम उड़ाया मजाक

पाकिस्तान के विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान को लेकर भारतीय अंपायर अनिल चौधरी ने काफी कुछ कहा है। अनिल ने कहा है कि रिजवान फालतू की अपील करते हैं और खूब चिल्लाते हैं। उन्होंने कहा कि रिजवान कबूतर की तरह हैं जो बात-बात पर उड़ते रहते हैं। अनिल ने विकेटकीपरों को सलाह दी कि वह फर्जी अपील न किया करें क्योंकि कैमरे पर सब कैद होता है।

PAK vs BAN: अपने ही बोर्ड पर भड़के पाकिस्तान के नसीम शाह, रावलपिंडी की पिच को लेकर जमकर निकाली भड़ास

PAK vs BAN: अपने ही बोर्ड पर भड़के पाकिस्तान के नसीम शाह, रावलपिंडी की पिच को लेकर जमकर निकाली भड़ास

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह ने अपने ही बोर्ड पर जमकर गुस्सा किया है और नसीहत भी दे डाली है। नसीम ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की पिच को लेकर अपने बोर्ड पर गुस्सा किया है। नसीम ने कहा है कि पिच से गेंदबाजों को जितनी मदद मिलनी चाहिए थी उतनी मिल नहीं रही है।

मनु भाकर की ख्वाहिश, सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी और विराट कोहली से मिलने की है तमन्ना, उसेन बोल्ट का भी लिया नाम

मनु भाकर की ख्वाहिश, सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी और विराट कोहली से मिलने की है तमन्ना, उसेन बोल्ट का भी लिया नाम

मनु भाकर इस समय भारत में छाई हुई हैं। पेरिस ओलंपिक-2024 में दो मेडल जीतने के बाद मनु भारत की स्टार बन गई है। लेकिन इस स्टार की भी कुछ ख्वाहिश है। मनु भारत के दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर विराट कोहली और एमएस धोनी से मिलना चाहती हैं। इसके अलावा उन्होंने उसेन बोल्ट का भी नाम लिया है। मनु ने कहा है कि ये सभी उनके फेवरेट हैं।

PAK vs BAN: पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ दर्ज किया शर्मनाक रिकॉर्ड, दो दशक बाद हुआ ऐसा

PAK vs BAN: पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ दर्ज किया शर्मनाक रिकॉर्ड, दो दशक बाद हुआ ऐसा

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में पाकिस्तान के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। दरअसल चार गेंदबाजों ने मिलकर बांग्लादेश की पहली पारी में कुल 705 गेंदें फेंकी। 20 साल में यह पहली बार है जब पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों ने मिलकर घरेलू मैदान पर इतनी गेंदें फेंकी। साल 2004 में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ 672 गेंदें फेंकी थी। वहीं बांग्लादेश ने भी इतिहास बनाया।

WI vs SA: निकोलस पूरन ने तोड़ी साउथ अफ्रीका की 'होप', वेस्टइंडीज की 7 विकेट से धमाकेदार जीत

WI vs SA: निकोलस पूरन ने तोड़ी साउथ अफ्रीका की 'होप', वेस्टइंडीज की 7 विकेट से धमाकेदार जीत

वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में निकोलस पूरन का बल्ला जमकर बोला। उनकी और शई होप की शानदार पारी के दम पर वेस्टइंडीज ने सीरीज की शुरुआत जीत के साथ की है। साउथ अफ्रीका की तरफ से ट्रिस्टन स्टब्स ने भी अर्धशतक जमाया लेकिन उनकी पारी जाया चली गई।