Skip to main content

IND vs AUS: 'फिर से हार गया?' जसप्रीत बुमराह ने सूर्यकुमार यादव के लिए मजे! वीडियो वायरल

पांचवें टी20I मुकाबले में शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के एक और टॉस हारने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव और स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बीच मजेदार बातचीत हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

पांचवें टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के एक और टॉस हारने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के साथ मजेदार बातचीत की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Victory Parade: क्या मुंबई में निकलेगी India Women Team की विक्ट्री परेड? BCCI सचिव ने बताया प्लान

BCCI on India Women Team Victory Parade: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपना पहला ICC विश्व कप जीता है। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि फिलहाल कोई विक्ट्री परेड नहीं होगी, दुबई से लौटने के बाद योजना बनेगी। उन्होंने यह भी कहा कि वे ICC के सामने एशिया कप ट्रॉफी ना मिलने का मुद्दा उठाएंगे, जो भारतीय पुरुष टीम ने 2025 में जीती थी, लेकिन अभी तक उन्हें ये ट्रॉफी नहीं मिली है।  

ICC Women's Odi World cup: प्रतिका रावल की जगह कौन करेगा ओपनिंग? ये 3 खिलाड़ी हैं सबसे मजबूत दावेदार

भारतीय टीम को मौजूदा आईसीसी महिला वनडे वर्ल्‍ड कप में जोरदार झटका लगा है। प्रतिका रावल टखने में चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम को सेमीफाइनल में गत चैंपियन ऑस्‍ट्रेलिया से भिड़ना है। ऐसे में यह देखना दिलचस्‍प होगा कि प्रतिका रावल की जगह ओपनिंग की जिम्‍मेदारी कौन संभालेगा। रेस में ये 3 नाम सबसे आगे चल रहे हैं।

क्या रोहित शर्मा ने संन्यास का बना लिया मन? क्रिप्टिक पोस्ट कर मचा दी हलचल

रोहित शर्मा ने वनडे सीरीज में 202 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब मिला। मैच के बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया का धन्यवाद किया। अब रविवार को रोहित शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक एयरपोर्ट पर जाते हुए फोटो शेयर की और फैंस के बीच संन्यास की अटकलों पर तेज हो गईं।

AUS vs IND: 'कमजोरी का पूरा फायदा उठाएंगे', ऑस्‍ट्रेलियाई खिलाड़ी ने विराट कोहली को दे डाली खुली चुनौती

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला एडीलेड में खेला जाएगा। ऑस्‍ट्रेलियाई बल्‍लेबाज मैथ्‍यू शॉर्ट ने कहा कि उनकी टीम के तेज गेंदबाज दूसरे वनडे में विराट कोहली की कमजोरी का फायदा उठाना जारी रखेंगे। विराट कोहली पहले वनडे में खाता नहीं खोल सके थे। एडीलेड में कोहली से भारतीय फैंस को बड़ी पारी की उम्‍मीद हैं।

ऑस्‍ट्रेलियाई बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट का मानना है कि उनकी टीम के तेज गेंदबाज गुरुवार को दूसरे वनडे मैच में विराट कोहली की ऑफ स्टंप के बाहर की गेंदों के विरुद्ध हाल की कमजोरी का फायदा उठाना जारी रखेंगे।

IND vs AUS: शुभमन गिल ने बताया कहां गंवाया मैच, पिच और मौसम पर भी कही बड़ी बात

गिल ने कहा कि जब आप पावरप्ले में तीन विकेट गंवाते हैं तो यह कभी भी आसान नहीं होता। आप हमेशा वापसी करने की कोशिश करते हैं। इस मैच से बहुत कुछ सीखने को मिला। कोहली (शून्य) और रोहित (आठ) की शानदार वापसी केवल 22 गेंद तक ही रही, जिससे भारत का स्कोर नौवें ओवर में तीन विकेट पर 25 रन हो गया। लेकिन गिल ने कहा कि भारत ने ऑस्ट्रेलिया को आसानी से जीत दर्ज नहीं करने दी।

अर्शदीप सिंह ने बताया सुपर ओवर का मास्टर प्लान, इस रणनीति से किया श्रीलंका का बंटाधार

भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को सुपर ओवर में हरा अपने अजेय क्रम जारी रखा। सुपर ओवर में भारत के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया। मैच के बाद अर्शदीप ने बताया है कि वह किस प्लान के साथ सुपर ओवर फेंकने उतरे थे।

भारतीय क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को श्रीलंका को सुपर ओवर में हरा दिया। ये एशिया कप-2025 का पहला सुपर ओवर था। श्रीलंका ने पहले गेंदबाजी की और सिर्फ दो रन ही बनाए। उसे यहां तक रोकने में भारत के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का अहम रोल रहा।

IND A vs AUS A: साई सुदर्शन के अर्धशतक के बावजूद भारत 194 रन पर ढेर, गेंदबाजों ने कराई वापसी

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ भारत ए की बल्लेबाजी ध्वस्त हो गई। ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे अनधिकृत टेस्ट के दूसरे दिन टीम 194 रन पर ढेर हो गई। बाद में भारत ए के गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया ए को 16 रन के स्कोर पर 3 बड़े झटके दिए। हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने 242 रन की बड़ी लीड हासिल कर ली है। सभी की निगाहें केएल राहुल पर टिकी थीं लेकिन निराश किया।

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट के दूसरे दिन भारत ए की बल्लेबाजी लाइनअप पूरी तरह से बिखर गई। भारत की पहली पारी 194 रनों पर ढेर हो गए। हालांकि, भारत ए के गेंदबाजों ने दूसरे दिन के अंत तक ऑस्ट्रेलिया ए को 16 पर तीन झटके दे दिया।

IND vs PAK Playing 11: टीम इंडिया की No Handshake पॉलिसी जारी, दो बदलावों के साथ उतरा भारत

ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान को मात देने के बाद टीम इंडिया एक बार फिर तैयार है। सुपर-4 में आज भारत और पाकिस्तान का सामना है। इस मैच में भी भारत ने हाथ न मिलाने की रणनीति अपनाई है और टॉस के समय भारतीय कप्तान ने पाकिस्तानी कप्तान से हाथ नहीं मिलाया।

बदकिस्मत हार्दिक पांड्या, ओवरस्मार्ट बनने के कारण गंवा दिया विकेट, भारत का करा दिया नुकसान

अबू धाबी में ओमान के खिलाफ मैच में भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या बड़ी पारी नहीं खेल सके और एक गेंद खेलने के बाद एक रन बनाकर आउट हो गए। पांड्या जिस तरह से आउट हुए वो चर्चा का विषय बना हुआ है। पांड्या बुरी किस्मत के साथ-साथ जल्दबाजी के कारण आउट हुए.

भारतीय टीम अबू धाबी के शेख जाएद स्टेडियम में ओमान के खिलाफ एशिया कप-2025 का अपना आखिरी ग्रुप मैच खेल रही है। इस मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाज तेजी से रन बना रहे थे, लेकिन फिर कुछ झटके लगे। इनमें से एक विकेट हार्दिक पांड्या का गया जो कुछ अपनी ओवर स्मार्टनेस और कुछ बुरी किस्मत के कारण पवेलियन लौट गए।